LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Bihar News : बक्सर में गाना बजाने के विवाद में दो समुदायों में हुई हिंसक झड़प, मौके पर पहुंचे डीएम और एसपी, कहा दोषियों पर होगी कार्रवाई

Bihar News : बक्सर में गाना बजाने के विवाद में दो समुदायों में हिंसक झड़प हो गयी. इस घटना में कई लोग जख्मी हो गए. वहीँ घटना की सूचना मिलने के बाद डीएम और एसपी मौके पर पहुंचे. जहाँ इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है...पढ़िए आगे

Bihar News : बक्सर में गाना बजाने के विवाद में दो समुदायों म
बक्सर में हिंसक झड़प - फोटो : SANDIP

BUXAR : जिले के ब्रह्मपुर में सोमवार की सुबह गाना बजाने को लेकर दो समुदायों के बीच विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। देखते ही देखते तनाव बढ़ गया, सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया। हालात बिगड़ते देख जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल और पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य ने तत्काल कार्रवाई करते हुए भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर हालात काबू में किए।

प्रशासन अलर्ट, इलाके में पुलिस तैनात

घटना की सूचना मिलते ही डुमरांव डीएसपी अफाक अख्तर अंसारी सहित कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। इलाके में फ्लैग मार्च निकाला गया और संदिग्धों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई।

DM बोले – स्थिति नियंत्रण में, अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल ने कहा कि प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए हालात को नियंत्रण में ले लिया है। उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों से बचने की अपील की। साथ ही चेतावनी दी कि जो भी अफवाह फैलाएगा, उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीँ पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य ने कहा कि स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है और दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा, "पुलिस लगातार गश्त कर रही है, छापेमारी जारी है और हर संदिग्ध गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जा रही है।"

इलाके में हाई अलर्ट, पुलिस का कड़ा पहरा

तनाव को देखते हुए इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और सुरक्षा के मद्देनजर लगातार फ्लैग मार्च किया जा रहा है। प्रशासन ने साफ कर दिया है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी और इलाके में किसी भी तरह की अफवाह को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वहीं बक्सर प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और किसी भी अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की है।

NSIT
Nsmch

बक्सर से संदीप की रिपोर्ट