LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Bihar News : 200 रुपए में नहीं होती नॉर्मल डिलीवरी...दो सौ रुपए और दो....बक्सर के सरकारी अस्पताल में घुसखोरी का वीडियो हुआ वायरल, सिविल सर्जन ने दिए जांच के आदेश

Bihar News : बक्सर के सरकारी अस्पताल में रिश्वतखोरी का वीडियो सोशल मिडिया में तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो के वायरल होने के बाद सिविल सर्जन ने जांच के आदेश दे दिए हैं...पढ़िए आआगे

Bihar News : 200 रुपए में नहीं होती नॉर्मल डिलीवरी...दो सौ र

BUXAR : जिले के डुमरांव अनुमंडलीय अस्पताल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें प्रसव वार्ड में कार्यरत एक महिला स्वास्थ्यकर्मी डिलीवरी के बदले परिजनों से पैसे मांगती नजर आ रही है। इस वीडियो के सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है और प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

वीडियो में कैद हुई रिश्वतखोरी

वायरल वीडियो में महिला स्वास्थ्यकर्मी स्पष्ट रूप से कहती है, "200 रुपये में नॉर्मल डिलीवरी नहीं होती, 200 रुपये और दो, खून-पानी सब साफ कर रही हूं।" जब परिजन बताते हैं कि उन्होंने किसी अन्य को पैसे नहीं दिए हैं, तो वह दोबारा जोर देकर कहती है, "घर जाकर दोगी ही ममता को, मुझे अभी दो सौ और दो।"

रोगी कल्याण समिति ने की पुष्टि

रोगी कल्याण समिति के सदस्य अजय राय ने वीडियो की पुष्टि करते हुए बताया कि यह डुमरांव अनुमंडलीय अस्पताल का ही मामला है। उन्होंने कहा कि वीडियो में दिख रही महिला स्वास्थ्यकर्मी रिंकी कुमारी हैं। अजय राय ने यह भी बताया कि इस तरह की शिकायत पहले भी बक्सर के डीएम से की गई थी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप, जांच टीम गठित

इस वीडियो के वायरल होने के बाद स्वास्थ्य विभाग तुरंत हरकत में आ गया है। हालांकि, अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. गिरीश कुमार सिंह अवकाश पर हैं, जिससे यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि रिंकी कुमारी अभी भी अस्पताल में कार्यरत हैं या नहीं। सिविल सर्जन डॉ. शिव प्रसाद चक्रवर्ती ने बताया, "हमने जांच के आदेश दिए हैं और एक टीम गठित की गई है। रिपोर्ट आने के बाद दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।"

NSIT
Nsmch

सोशल मीडिया पर आक्रोश, सख्त कार्रवाई की मांग

इस घटना के सामने आने के बाद स्थानीय लोग और सोशल मीडिया यूजर्स स्वास्थ्य विभाग पर सवाल उठा रहे हैं। लोग मांग कर रहे हैं कि ऐसे भ्रष्टाचार के मामलों में कड़ी कार्रवाई हो, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों। अब देखने वाली बात यह होगी कि स्वास्थ्य विभाग इस मामले में कितनी सख्ती दिखाता है या फिर यह मामला भी अन्य मामलों की तरह ठंडे बस्ते में चला जाएगा।

बक्सर से संदीप की रिपोर्ट