LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Bihar News : बक्सर के आध्यात्मिक विकास की जल्द शुरू होगी प्रक्रिया, विश्वामित्र सेना की मांग का पीएमओ ने लिया संज्ञान, राजकुमार चौबे ने पीएम मोदी का जताया आभार

Bihar News : बक्सर के अध्यात्मिक विकास की प्रक्रिया बहुत जल्द शुरू हो जाएगी. विश्वामित्र सेना के राष्ट्रीय संयोजक राजकुमार चौबे के पत्र पर पीएमओ ने संज्ञान लिया है.....पढ़िए आगे

Bihar News : बक्सर के आध्यात्मिक विकास की जल्द शुरू होगी प्र
बक्सर का होग्गा अध्यात्मिक विकास - फोटो : SOCIAL MEDIA

BUXAR : विश्वामित्र सेना के राष्ट्रीय संयोजक राजकुमार चौबे द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बक्सर की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक महत्ता को लेकर प्रेषित पत्र को प्रधानमंत्री कार्यालय ने गंभीरता से संज्ञान में लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय से स्वयं चौबे को फोन कर यह जानकारी दी गई कि उनके पत्र में उठाई गई मांगों पर कार्रवाई की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। इस ऐतिहासिक पहल पर राजकुमार चौबे ने प्रधानमंत्री के प्रति गहरा आभार व्यक्त करते हुए कहा — "यह केवल व्यक्तिगत संतोष नहीं, बक्सर की संपूर्ण सनातन आत्मा की सुनवाई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर प्रमाणित किया कि उनका नेतृत्व केवल राजनीतिक नहीं, आध्यात्मिक चेतना से भी प्रेरित है।"

चौबे ने कहा कि बक्सर, जहां भगवान राम ने विश्वामित्र मुनि से धर्म और युद्ध की शिक्षा ली, जहां अहिल्या का उद्धार हुआ, जहां च्यवन ऋषि ने आयुर्वेद का अमृत खोजा, और जहां पंचकोशी परिक्रमा की वैदिक परंपरा आज भी जीवित है — उसे अब वह सम्मान मिलने जा रहा है जिसका वह सदा से पात्र था। उन्होंने यह भी विश्वास व्यक्त किया कि पत्र में रखी गई 10 प्रमुख मांगों में से कई पर प्राथमिक कार्य जल्द प्रारंभ जाएगा, जिनमें बक्सर को बिहार की आध्यात्मिक राजधानी घोषित करने, विश्वामित्र प्रतिमा निर्माण, च्यवन स्मारक और धार्मिक पर्यटन सर्किट का प्रस्ताव शामिल है।

विश्वामित्र सेना ने इस अवसर पर संकल्प दोहराया है कि वे अब और अधिक सक्रियता से जनजागरण अभियान चलाएंगे ताकि बक्सर का हर नागरिक इस जागृति का भागी बने। चौबे ने कहा —"हम विश्वास से कह सकते हैं कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में बक्सर केवल पौराणिक नगर नहीं, सनातन चेतना की राजधानी के रूप में विकसित होगा। यह केवल इतिहास नहीं, भविष्य का पुनर्लेखन होगा।"