LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Buxar Foundation Day : धूमधाम से मनाया गया बक्सर जिले का 35 वां स्थापना दिवस, प्रभात फेरी से हुई कार्यक्रम की शुरुआत, डीएम ने किया रक्तदान

Buxar Foundation Day : बक्सर की स्थापना के 35 साल पूरे हो गए है. इस मौके पर जिले में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है. जहाँ प्रभात फेरी से कार्यक्रम की शुरुआत की गयी. वहीँ डीएम ने रक्तदान दिया....पढ़िए आगे

Buxar Foundation Day :  धूमधाम से मनाया गया बक्सर जिले का 35
35 साल का बक्सर जिला - फोटो : SANDIP

BUXAR : बक्सर जिले का 35 वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। जिसमें विभिन्न आयोजनों ने जिलेवासियों में नई ऊर्जा भर दी। जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल की अपील पर जिले भर में बक्सर के "जन्मदिन" को खास अंदाज में मनाया गया।

सुबह की शुरुआत प्रभात फेरी और मिनी मैराथन से

स्थापना दिवस का जश्न प्रभात फेरी और मिनी मैराथन से शुरू हुआ, जिसमें छात्रों, युवाओं और शहरवासियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस आयोजन का उद्देश्य जिले में एकता और जागरूकता को बढ़ावा देना था।

केक कटिंग, रंगोली और रील मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन

दोपहर में केक कटिंग समारोह हुआ, जिसमें लोगों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। रंगोली प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने अपनी कलात्मकता से बक्सर की पहचान को खूबसूरत रंगों में उतारा। वहीं, रील मेकिंग प्रतियोगिता में युवाओं ने जिले के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पहलुओं को डिजिटल माध्यम से प्रस्तुत किया।

रक्तदान शिविर में जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल ने भी किया रक्तदान

स्थापना दिवस को समाज सेवा से जोड़ते हुए रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने रक्तदान किया। खास बात यह रही कि जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल ने स्वयं भी रक्तदान कर समाज सेवा की मिसाल पेश की। उन्होंने जिलेवासियों से अपील की कि वे रक्तदान को एक पुण्य कार्य समझें और अधिक से अधिक भाग लें।

NSIT
Nsmch

शाम में 'विश्वामित्र महोत्सव', भोजपुरी लोकगायिका कल्पना पटवारी देंगी प्रस्तुति

शाम को विश्वामित्र महोत्सव के तहत भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें प्रसिद्ध भोजपुरी लोकगायिका कल्पना पटवारी अपनी प्रस्तुति देंगी। साथ ही, जिले के कई लोक कलाकार और डांस ग्रुप भी अपने प्रदर्शन से समां बांधेंगे।

हर घर में केक और नीली रोशनी से सजेगा बक्सर

जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल ने जिलेवासियों से अपील की कि वे बक्सर के स्थापना दिवस को उसके "जन्मदिन" के रूप में मनाएं और अपने घरों में केक काटें। उन्होंने यह भी अनुरोध किया कि सभी अपने घरों को नीली रोशनी से सजाएं, ताकि पूरा बक्सर एक सुंदर और एकजुट छवि प्रस्तुत करे।

मुख्यमंत्री की योजनाओं को बताया स्थापना दिवस का उपहार

बक्सर के स्थापना दिवस से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जिले के लिए कई योजनाओं की घोषणा और शिलान्यास किया। जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल ने इसे "बक्सर के स्थापना दिवस का पूर्व-उपहार" बताया और आश्वासन दिया कि जिला प्रशासन इन योजनाओं को जल्द से जल्द जमीन पर उतारेगा।

जिलेवासियों को स्थापना दिवस की बधाई

अंत में, जिलाधिकारी ने बक्सर के सभी नागरिकों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएँ दीं और जिले के विकास में सबको योगदान देने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह केवल एक जश्न नहीं, बल्कि जिले की प्रगति और एकता को दर्शाने का अवसर भी है। बक्सर का यह 35वां स्थापना दिवस न केवल जिले की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक धरोहर को संजोने का अवसर बना, बल्कि समाज सेवा और विकास की दिशा में भी नई प्रेरणा लेकर आया।

बक्सर से संदीप की रिपोर्ट