LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

OIL SEARCH IN BIHAR - बिहार के इस जिले में तेल के भंडार के लिए सर्वे का काम शुरू, पानी में तेल के अंश मिलने से लोगों में बढ़ी उम्मीद

OIL SEARCH IN BIHAR –बिहार में क्रूड ऑयल के भंडार को लेकर सर्वे का काम शुरू कर दिया गया है। सर्वे कर रही कंपनी को पानी के सैंपल में तेल के अंश मिले है। जिसके बाद माना जा रहा है कि तेल के भंडार हो सकते हैं।

 OIL SEARCH IN BIHAR - बिहार के इस जिले में तेल के भंडार के

BUXAR - बिहार में क्रूड ऑयल की खोज शुरू कर दी गई है। सूबे के बक्सर जिले में ऑयल इंडिया लिमिटेड ने इसके लिए सर्वे के काम शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि कंपनी की टीम ने यह सर्वे जिले के चौगाई गांव में शुरू किया है। जहां वैज्ञानिक पद्धति से क्रूड ऑयल की खोज की जा रही है।

पानी के नमूनों में मिला क्रूड ऑयल

बताया जा रहा है कि सर्वे के लिए पहुंची टीम ने गांव से पानी और मिट्टी के नमूने इकट्ठे किए हैं। जिसमें कुछ  जगहों पर पानी के नमूनों में क्रूड ऑयल के अंश पाए गए हैं। जिसके बाद इन जगहों पर आधुनिक तकनीकों, जीपीएस सैटेलाइट सिस्टम और ब्लास्टिंग के जरिए जमीन के अंदर तेल भंडार की मौजूदगी का पता लगाया जा रहा है।

बक्सर के 40 स्थानों को किया चिह्नांकित

ऑयल इंडिया के कॉम्पेनसेशन इंचार्ज ओम प्रकाश पंवार की मानें तो बक्सर में क्रूड ऑयल की खोज के लिए 30 से 40 जगहों को चिह्नांकित किया गया है। जहां ड्रिलिंग और सर्वे किया जाना है। इसके लिए सैटेलाइट सर्वे के आधार पर तरंगों को रिकार्ड किया जा रहा है। जिसके पता लगाया जाएगा कि जमीन के नीचे तेल भंडार है या नहीं।  

तेल मिला तो लीज पर ली जाएगी जमीन

कंपनी अधिकारियों ने बताया कि सैंपल को जांच के लिए लैब भेजा जाएगा। जिसके रिपोर्ट आने में एक साल का समय लग सकता है। वहीं अगर सर्वे में तेल भंडार होने की पुष्टि होती है तो यहां की भूमि को लीज पर लिया जाएगा। साथ ही जिन लोगों की जमीन लीज पर ली जाएगी। उनके एक सदस्य को नौकरी भी दी जाएगी।

NSIT
Nsmch

चौगाई के लोगों में भी है उत्सुकता

वहीं क्षेत्र में तेल भंडार की संभावनाओं को लेकर गांव के लोगों में भी उत्सुकता के साथ क्षेत्र की किस्मत बदलने की उम्मीद बढ़ गई है। लोगों को अनुमान है कि यदि तेल भंडार मिलता है तो तो यह क्षेत्र के आर्थिक विकास के लिए एक बड़ी उपलब्धि साबित हो सकती है।