LATEST NEWS

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

Bihar News : बक्सर में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन, 9 अप्रैल से गूंजेगा देवकीनंदन ठाकुर का अमृतमय प्रवचन

Bihar News : बक्सर में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन, 9 अप्रैल स

BUXAR : आईटीआई मैदान में श्रीमद्भागवत कथा की भव्य शुरुआत भूमि पूजन और ध्वजारोहण के साथ हो गई। इस दिव्य आयोजन में प्रसिद्ध सनातन धर्म प्रवक्ता देवकीनंदन ठाकुर जी महाराज 9 अप्रैल से 15 अप्रैल तक आध्यात्मिक ज्ञान की गंगा प्रवाहित करेंगे।

कलश यात्रा से होगा शुभारंभ, नगर में गूंजेंगे भक्ति के जयघोष

संयोजक विजय मिश्रा ने बताया कि कथा का शुभारंभ 9 अप्रैल को भव्य कलश यात्रा से होगा, जो आईटीआई मैदान से निकलकर रामरेखाघाट तक पहुंचेगी और नगर भ्रमण के पश्चात कथा स्थल लौटेगी। व्यास पीठ पूजन के उपरांत देवकीनंदन ठाकुर जी अपने ओजस्वी वाणी से कथा की शुरुआत करेंगे।

श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्थाएँ, प्रशासन भी जुटा तैयारियों में

सात दिवसीय इस दिव्य आयोजन में बिहार और उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों से लाखों श्रद्धालुओं के उमड़ने की संभावना है। श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु विशाल पंडाल, सुव्यवस्थित बैठने की व्यवस्था, पेयजल, सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की जा रही हैं। जिलाधिकारी सहित प्रशासन का पूरा सहयोग इस आयोजन को ऐतिहासिक बनाने में जुटा हुआ है।

सनातन धर्म के प्रखर प्रवक्ता हैं देवकीनंदन ठाकुर

श्रीधाम वृंदावन के दिव्य संत देवकीनंदन ठाकुर जी महाराज न केवल भागवत कथा, श्रीराम कथा, शिव पुराण और देवी भागवत के अमृतमय वाचन के लिए प्रसिद्ध हैं, बल्कि न्यूज चैनलों की चर्चाओं में हिंदू धर्म का प्रखरता से पक्ष रखने वाले प्रवक्ता भी हैं। उनके प्रवचनों में श्रद्धालुओं का विशाल जनसैलाब उमड़ता है, और उनकी आध्यात्मिक वाणी लोगों को धर्म और भक्ति के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करती है।

NSIT
Nsmch

देश-विदेश में भी गूंजता है ठाकुर जी महाराज का भक्ति संदेश

महाराज जी की लोकप्रियता केवल भारत तक सीमित नहीं है, बल्कि अमेरिका, इंग्लैंड, कनाडा सहित कई देशों में भी उनके अनुयायी हैं। उनकी कथाएँ श्रद्धालुओं के हृदय को आध्यात्मिक शांति और मोक्ष का मार्ग प्रदान करती हैं।

ध्वजारोहण समारोह में बक्सर के गणमान्यजन रहे उपस्थित

इस अवसर पर कल्लू राय, आनंद राय, निशांत राय, अविनाश पांडेय, सौरभ तिवारी, मोहित बाबा, गोपाल जी, रोहित राय, बड़े चौधरी, मुन्ना राय कौशिक, रोहित मिश्र, भाष्कर सिंह, आशु राय समेत कई प्रतिष्ठित व्यक्तित्व उपस्थित रहे। इस आयोजन को ऐतिहासिक और अविस्मरणीय बनाने के लिए हर छोटी-बड़ी तैयारियों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। समस्त श्रद्धालु 9 अप्रैल से 15 अप्रैल तक श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण कर आध्यात्मिक ऊर्जा एवं प्रभु कृपा का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

बक्सर से संदीप की रिपोर्ट