LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Bihar : ट्रेन में यूपी से आ रही शराब की बड़ी खेप, RPF ने 260 लीटर शराब के साथ 7 तस्करों को किया गिरफ्तार

Bihar: बिहार में शराबबंदी के बीच बक्सर रेलवे स्टेशन पर बड़ी कार्रवाई हुई है। रेल पुलिस ने 260 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त की है और 7 तस्करों को गिरफ्तार किया है। शराब यूपी से लाई जा रही थी और स्टेशन पर चेकिंग अभियान के दौरान पकड़ी गई।

Bihar : ट्रेन में यूपी से आ रही शराब की बड़ी खेप, RPF ने 260

दानापुर रेल मंडल के अंतर्गत बक्सर रेलवे स्टेशन पर बुधवार को रेल पुलिस ने तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की। प्लेटफॉर्म संख्या एक पर ट्रेन नंबर 12488 के एस-4 कोच के पास कुछ संदिग्ध लोगों की गतिविधियों को देखकर टीम ने तत्काल कार्रवाई की। पुलिस को देखते ही वे भागने लगे, लेकिन मुस्तैदी से सभी को पकड़ लिया गया।

2.60 लाख रुपए मूल्य की 260 लीटर अंग्रेज़ी शराब बरामद

पकड़े गए तस्करों के पास से कुल 260 लीटर अंग्रेज़ी शराब बरामद की गई, जिसकी बाजार में अनुमानित कीमत 2 लाख 60 हजार रुपये है। प्रारंभिक जांच में पता चला कि ये शराब उत्तर प्रदेश के मुगलसराय से लाई गई थी और बिहार के अलग-अलग जिलों में खपाने की योजना थी।

गिरफ्तार तस्करों का खुलासा: अंतरजिला गिरोह से जुड़े हैं सभी आरोपी

NSIT
Nsmch

गिरफ्तार तस्करों की पहचान विकास कुमार, टुन्ना कुमार, अमरेश कुमार, अक्षय कुमार, विश्वकर्मा कुमार, पप्पू कुमार और अभिषेक कुमार के रूप में की गई है। पूछताछ में यह बात सामने आई कि यह सभी एक संगठित गिरोह का हिस्सा हैं जो लंबे समय से अवैध शराब की आपूर्ति बिहार में कर रहा था।

जांच में जुटी रेल पुलिस, नेटवर्क का हो रहा विस्तार से विश्लेषण

रेल एसपी अमरेंदु शेखर ठाकुर ने बताया कि दानापुर रेल डीएसपी के नेतृत्व में विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था, जिसके तहत यह सफलता मिली है। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ जारी है और यह संभावना जताई जा रही है कि इनके पीछे एक बड़ा नेटवर्क सक्रिय है। पुलिस अब इस गिरोह के अन्य सदस्यों और आपूर्ति चैन की गहराई से जांच कर रही है।

न्यायिक हिरासत में भेजे गए आरोपी, आगे हो सकते हैं बड़े खुलासे

पूछताछ के बाद सभी सातों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वहीं, जांच एजेंसियां उनके मोबाइल और संपर्क सूत्रों की पड़ताल कर रही हैं, ताकि इस गिरोह की पूरी श्रृंखला का पर्दाफाश किया जा सके।