LATEST NEWS

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

Road Accident In Bihar: बिहार में सुबह सुबह भीषण सड़क हादसा, बालू लदे ट्रेलर और टेम्पो में जबरदस्त टक्कर, मौत से हड़कंप

Road Accident In Bihar: बिहार के बक्सर में भीषण सड़क दुर्घटना घटी है। हादसे में एक की दर्दनाक मौत हो गई है। वहीं 5 की हालत गंभीर बताई जा रही है। मरने वाला की संख्या में इजाफा भी हो सकता है।

सड़क हादसा
सड़क हादसे में दो की मौत - फोटो : reporter

Road Accident In Bihar: बिहार के बक्सर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां भीषण सड़क दुर्घटना घटी है। बताया जा रहा है कि टेम्पो और बालू लदे ट्रेलर में जबरदस्त टक्कर हुई है। घटना में दो लोगों की मौत हुई है। पूरा मामला बक्सर के राजपुर का है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया है।  

ट्रेलर टेम्पो में भीषण टक्कर 

जानकारी अनुसार बक्सर-कोचस मुख्य मार्ग पर स्थित नायरा पेट्रोल पंप के पास एक टेम्पो और बालू लदे ट्रेलर की जोरदार टक्कर में कई लोगों के घायल होने की सूचना है। हादसे में 1 लोगों की मौत हुई है वहीं 5 गंभीर रुप से घायल हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

1 की मौत, 5 घायल 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह हादसा उस वक्त हुआ जब सवारी से भरा एक टेम्पो तेज गति से जा रहा था और सामने से आ रहे ट्रेलर की चपेट में आ गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही राजपुर थाना की पुलिस मौके के लिए रवाना हो गई है।

जांच में जुटी पुलिस 

वहीं स्थानीय ग्रामीण राहत और बचाव कार्य में जुटे हुए हैं तथा घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा जा रहा है। फिलहाल पूरे इलाके में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। प्रशासन की ओर से राहत कार्य तेजी से चलाया जा रहा है। मृतकों और घायलों के बारे में अधिक जानकारी जुटाई जा रही है। 

NSIT
Nsmch

बक्सर से संदीप की रिपोर्ट