LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Bihar Teacher News: परीक्षा ड्यूटी में जा रहे दो शिक्षक सड़क दुर्घटना के हुए शिकार, मौत से परिजनों में मचा कोहराम

Bihar Teacher News: परीक्षा ड्यूटी पर जा रहे शिक्षक सड़क दुर्घटना के शिकार हो गए। घटना में शिक्षक की दर्दनाक मौत हो गई। शिक्षक की मौत से परिजनों में हड़कंप मच गया।

Road accident
Road accident in Buxar- फोटो : social media

Bihar Teacher News: बिहार में सड़क दुर्घटना के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे है। आए दिन एक के बाद एक सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। ताजा मामला बक्सर का है। जहां परीक्षा ड्यूटी के लिए जा रहे दो शिक्षक सड़क दुर्घटना के शिकार को गए हैं।  दरअसल, बक्सर में परीक्षा ड्यूटी पर जाते समय हुए सड़क हादसे में घायल दो शिक्षकों में से एक की इलाज के दौरान मौत हो गई। इस दुखद घटना के बाद से परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

कैसे हुआ हादसा?

यह दुर्घटना 19 फरवरी को एनएच-922 स्थित नया भोजपुर में हुई। मोटरसाइकिल पर सवार दो शिक्षक परीक्षा केंद्र की ओर जा रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना पीएमसीएच रेफर किया गया, लेकिन वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं, दूसरे शिक्षक की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है।

स्कॉर्पियों ने मारी टक्कर 

हादसे में बचे शिक्षक रविंदर कुमार जो फिलहाल खतरे से बाहर हैं उन्होंने बताया कि बुधवार सुबह करीब 8 बजे वे दोनों बाइक से परीक्षा ड्यूटी के लिए रवाना हुए थे। जब वे नया भोजपुर के पास पहुंचे, तभी एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तत्काल उन्हें अस्पताल पहुंचाया।

गांव में शोक की लहर

मृतक शिक्षक और घायल शिक्षक दोनों सिमरी थाना क्षेत्र के नगपुरा कन्या विद्यालय में कार्यरत थे। घटना की खबर फैलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई और परिवार के लोग गम में डूब गए। पोस्टमॉर्टम के बाद शिक्षक का शव परिजनों को सौंप दिया गया, जिसके बाद उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

NSIT
Nsmch