LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

महर्षि विश्वामित्र फाउंडेशन-सेना के शिक्षा केंद्रों पर जांच परीक्षाओं की हुई शुरुआत, राजकुमार चौबे का शिक्षा के लिए बड़ा ऐलान

महर्षि विश्वामित्र फाउंडेशन-सेना के शिक्षा केंद्रों पर जांच

Bihar News:  महर्षि विश्वामित्र फाउंडेशन\सेना  द्वारा संचालित सभी निशुल्क शिक्षा केंद्रों पर 27 मई, मंगलवार से वार्षिक जांच परीक्षाओं की शुरुआत हो गई। यह पहल उन सैकड़ों विद्यार्थियों के लिए की गई है जो फाउंडेशन द्वारा सेवा बस्ती और ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित पांच निशुल्क शिक्षा केंद्रों पर अध्ययनरत हैं।

महर्षि विश्वामित्र फाउंडेशन\सेना का उद्देश्य न केवल गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना है, बल्कि विद्यार्थियों में सनातनी मूल्यों और संस्कारों का भी विकास करना है। इन शिक्षा केंद्रों में समाज के वंचित और आर्थिक रूप से पिछड़े वर्गों के बच्चों को शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिल रहा है।

इस अवसर पर महर्षि विश्वामित्र फाउंडेशन\सेना के राष्ट्रीय संयोजक श्री राजकुमार चौबे ने कहा - शिक्षा के साथ-साथ सनातनी संस्कार भी उतने ही जरूरी हैं। आज हम केवल किताबों का ज्ञान ही नहीं दे रहे, बल्कि बच्चों को उनके सांस्कृतिक मूल्यों से भी जोड़ रहे हैं। यही हमारे राष्ट्र की असली ताकत है। समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक शिक्षा पहुँचाना ही महर्षि विश्वामित्र फाउंडेशन\सेना का उद्देश्य है और हम इसके लिए प्रतिबद्ध हैं।