LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

ASI Murder: बक्सर के सिपाही ने दारोगा को गोलियों से भून डाला, पहली गोली माथे पर फिर सीने में मार दी 15 गोली, डांटना पड़ा भारी

ASI Murder: बिहार के एक सिपाही ने दारोगा को गोलियों से भून दिया। बताया जा रहा है कि दारोगा ने सिपाही को डांटा था जिससे नाराज सिपाही ने घटना को अंजाम दिया। पढ़िए आगे...

Buxar constable shot ASI
Buxar constable shot ASI- फोटो : social media

ASI Murder: बिहार के बक्सर के एक सिपाही ने दारोगा की गोली मारकर हत्या कर दी है। घटना ITBP कैंप का है। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। मृतक हरियाणा का रहने वाला है तो वहीं आरोपी बिहार के बक्सर जिले का रहने वाला है। जानकारी अनुसार रायपुर के मुड़ीपार स्थित भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) की 38वीं बटालियन में सोमवार को एक कांस्टेबल ने ASI को गोलियों से भून दिया। आरोपी कांस्टेबल ने इंसास राइफल से पहले ASI के माथे पर गोली मारी, फिर सीने और पीठ में 15 गोलियां उतार दीं। दो गोलियां इधर-उधर फायर कीं।

मॉर्निंग परेड में डांटने पर भड़का कांस्टेबल

घटना सोमवार सुबह करीब 9 बजे की है। मॉर्निंग परेड के दौरान ASI देवेंद्र सिंह दहिया (56) ने कांस्टेबल सरोज कुमार (32) को डांट दिया। गुस्से में आकर कांस्टेबल ने अपने घर जाकर इंसास राइफल उठाई और ASI पर फायरिंग कर दी। मौके पर ही ASI की मौत हो गई।

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया

वारदात की सूचना मिलते ही खरोरा पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी कांस्टेबल को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने बताया कि पूछताछ जारी है। वहीं ASI का शव पोस्टमॉर्टम के बाद फ्लाइट से उनके गृह राज्य हरियाणा भेजा जाएगा। ITBP कैंप में तैनात जवानों के मुताबिक, तीन दिन पहले भी ASI दहिया ने कांस्टेबल सरोज को वर्दी (टर्न आउट) को लेकर डांटा था। सोमवार सुबह ASI ने फिर उसी बात पर उसे फटकार लगाई, जिससे कांस्टेबल नाराज हो गया।

घर से हथियार लेकर पहुंचा कांस्टेबल

परेड के बाद गुस्से में कांस्टेबल अपने घर पहुंचा, लेकिन पत्नी से बात किए बिना नाश्ता कर राइफल लेकर बाहर निकल आया। कैंप में ASI को देख कांस्टेबल उनकी ओर बढ़ा। ASI को लगा कि कांस्टेबल माफी मांगने आया है, लेकिन कांस्टेबल ने अचानक उन पर गोलियां बरसा दीं।

NSIT
Nsmch

माथे पर पहली गोली, फिर 15 राउंड फायरिंग

ASI ने कांस्टेबल को देखते ही दोबारा अपशब्द कह दिए। इससे गुस्साए कांस्टेबल ने पहली गोली उनके माथे पर मारी। ASI मौके पर गिर पड़े, लेकिन कांस्टेबल ने रुकने के बजाय सीने और पीठ में 15 राउंड फायरिंग कर दी। फायरिंग के दौरान ITBP के अफसरों ने दीवार की आड़ लेकर खुद को बचाया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी कांस्टेबल को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस और ITBP अफसरों के बीच हुई कहासुनी

कांस्टेबल को हिरासत में लेने के दौरान पुलिस और ITBP अधिकारियों के बीच दस्तावेज को लेकर बहस हो गई। हालांकि, पुलिस ने हस्तक्षेप करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया और उसे थाने ले गई। ASI का शव पोस्टमॉर्टम के बाद ITBP कैंप भेजा गया। वहां से आज फ्लाइट से शव को हरियाणा रवाना किया जाएगा, जहां उनके गृह ग्राम में अंतिम संस्कार किया जाएगा।