LATEST NEWS

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

Pahalgam Attack : बक्सर में पहलगाम हमले का विरोध पड़ा भारी, तनाव की बढ़ी आशंका, पुलिस की सूझबूझ से टली बड़ी घटना

Pahalgam Attack : बक्सर में पहलगाम हमले का विरोध पड़ा भारी, त

BUXAR : जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने देशभर में आक्रोश की लहर फैला दी है। आम जनता इस कायराना हमले की निंदा करते हुए अपने-अपने तरीकों से विरोध जता रही है। बिहार के बक्सर जिले में भी इसी आक्रोश का असर देखने को मिला, जहां युवकों द्वारा किए गए विरोध प्रदर्शन ने स्थानीय माहौल को अस्थिर करने की कगार पर ला दिया था। हालांकि, पुलिस की तत्परता और समझदारी ने एक संभावित विवाद को समय रहते शांत कर दिया।

कहाँ हुई घटना

घटना बक्सर नगर थाना क्षेत्र के गजधारगंज मुहल्ले की है, जहां कुछ स्थानीय युवकों ने सड़कों पर तीन जगह पाकिस्तान के झंडे की आकृति बनाकर उस पर "पाकिस्तान मुर्दाबाद" और "पाकिस्तान भिखमंगा" जैसे नारे लिख दिए। यह सब कुछ पहलगाम हमले के विरोध में किया गया था। स्थिति तब संवेदनशील हो गई जब किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा झंडे के पास ही 'भिखमंगा' शब्द के स्थान पर 'जिंदाबाद' लिख दिया गया। इस हरकत को देखते हुए प्रशासन को साम्प्रदायिक तनाव की आशंका हुई और त्वरित कार्रवाई की गई।

पुलिस ने दिखाई सतर्कता

घटना की जानकारी मिलते ही बक्सर पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी। बक्सर सदर डीएसपी धीरज कुमार ने बताया कि विरोध जताने का तरीका अनुचित था और युवाओं को समझाया गया है कि भविष्य में ऐसा करने से परहेज करें, अन्यथा उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बक्सर एसपी शुभम आर्य ने भी मामले को गंभीरता से लिया। उन्होंने बताया कि नगर परिषद के सहयोग से सड़क पर बनाए गए झंडे और नारों को हटा दिया गया है। साथ ही स्थानीय निवासियों ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए भविष्य में सार्वजनिक संपत्ति को क्षति न पहुंचाने का संकल्प लिया है।

स्थानीय नेता का बयान

 घटनास्थल पर पहुंचे जदयू नेता आज़ाद सिंह राठौर ने कहा, “स्थानीय युवकों की मंशा विरोध जताने की थी, लेकिन किसी असामाजिक तत्व द्वारा लिखे गए ‘जिंदाबाद’ शब्द ने मामले को बिगाड़ने की कोशिश की। यह कृत्य स्पष्ट रूप से साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की साजिश थी, जिसे प्रशासन ने समय रहते विफल कर दिया।”

NSIT
Nsmch

बक्सर से संदीप की रिपोर्ट