LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Bihar News : बक्सर में स्कॉर्पियो से 50 लाख रूपये नगद पुलिस ने किया बरामद, आयकर विभाग को दी सूचना

Bihar News : बक्सर पुलिस वाहन जांच के दौरान एकगाडी से 50 लाख रूपये कैश बरामद किया है. इस मामले की जानकारी आयकर विभाग को दी गयी है.....पढ़िए आगे

Bihar News : बक्सर में स्कॉर्पियो से 50 लाख रूपये नगद पुलिस
50 लाख रूपये बरामद - फोटो : social media

BUXAR : जिले के सिमरी प्रखंड के गंगौली बांध के समीप शुक्रवार की शाम पुलिस ने वाहन जांच के दौरान 50 लाख रुपये जब्त किए। यह कार्रवाई रामदास राय डेरा ओपी की पुलिस ने तलाशी अभियान के दौरान की। कार से इतनी बड़ी रकम मिलने से हड़कंप मच गया और तुरंत इसकी सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई।

यूपी सीमा से बिहार में दाखिल हुए थे संदिग्ध

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार शाम यूपी की सीमा से बिहार में प्रवेश कर रही एक कार को जांच के लिए रोका गया। वाहन में तीन लोग सवार थे। पुलिस ने जब कार की तलाशी ली तो उसमें नोटों के बंडल मिले। गिनती करने पर कुल राशि 50 लाख रुपये पाई गई। पूछताछ के दौरान कार सवारों से रुपये के वैध कागजात प्रस्तुत करने को कहा गया, लेकिन वे समय लेकर वहां से चले गए।

रकम का स्रोत अभी स्पष्ट नहीं

पुलिस को अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि यह राशि किसी व्यवसायी की है या किसी जमीन कारोबारी की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जब्त राशि को सील कर दिया है और जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस अधीक्षक ने दी जानकारी

इस मामले पर पूछे जाने पर पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य ने बताया कि रकम को सील कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इतनी बड़ी नकदी कहां से आई और इसका इस्तेमाल किस उद्देश्य के लिए किया जाना था।

NSIT
Nsmch

बक्सर से संदीप की रिपोर्ट