LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Bihar Crime News : बक्सर में महाराष्ट्र से चोरी गयी 5 लग्जरी गाड़ियां पुलिस ने किया बरामद, मौके से शातिर चोर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Bihar Crime News : बक्सर के मंझरिया गाँव में करते हुये पुलिस ने महाराष्ट्र से चोरी गयी 5 लग्जरी गाड़ियां बरामद किया है। इन गाड़ियों में थार भी शामिल है। मौके से शातिर चोर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है....पढ़िए आगे

Bihar Crime News : बक्सर में महाराष्ट्र से चोरी गयी 5 लग्जरी
चोरी की गाड़ियाँ बरामद - फोटो : SANDIP

BUXAR : बिहार के बक्सर जिले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। दरअसल पुलिस ने महाराष्ट्र से चोरी हुई पांच लग्जरी गाड़ियां बरामद की हैं। इस संयुक्त अभियान में महाराष्ट्र और बक्सर पुलिस की टीमों ने छापेमारी कर एक युवक को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई औद्योगिक थाना क्षेत्र के मंझरिया गांव में की गई, जहां चोरी की गई गाड़ियां छिपाकर रखी गई थीं।

बक्सर के पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य ने बताया कि महाराष्ट्र में हाल ही में थार जैसी महंगी गाड़ी की चोरी हुई थी। वाहन ट्रैकिंग सिस्टम के जरिए पुलिस को सुराग मिला कि गाड़ी बक्सर के मंझरिया गांव में छिपाई गई हैं। इसके बाद महाराष्ट्र पुलिस ने बक्सर पुलिस से संपर्क किया और दोनों टीमों ने संयुक्त छापेमारी कर अभिषेक सिंह नामक युवक के घर से चोरी की गई थार समेत पांच लग्जरी गाड़ियां बरामद कीं।

गिरफ्तार अभियुक्त अभिषेक सिंह को महाराष्ट्र पुलिस अपने साथ ले गई है, जहां उससे गहन पूछताछ की जाएगी। पुलिस को संदेह है कि इन गाड़ियों का इस्तेमाल किसी बड़े संगठित गिरोह द्वारा अवैध गतिविधियों में किया जा सकता था। इस बड़ी कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस गिरोह के तार कहां तक जुड़े हैं और इस नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल हो सकता है। लगातार लग्जरी गाड़ियों की चोरी और बरामदगी से स्थानीय लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है।

बक्सर से संदीप की रिपोर्ट