LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

'पीएम मोदी करा रहे झगड़ा, हिंदू-मुस्लिम, अगड़ा-पिछड़ा की लगा रहे लड़ाई', आरएसएस -बीजेपी पर बक्सर में जमकर भड़के कांग्रेस मल्लिकार्जुन खड़गे

Mallikarjun Kharge
Mallikarjun Kharge in bihar- फोटो : news4nation

Bihar News :  कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने रविवार को बक्सर में आरएसएस -बीजेपी पर कई गंभीर आरोप लगाए, उन्होंने वक्फ संशोधन बिल को केंद्र की मोदी सरकार की बड़ी साजिश करार दिया. उन्होंने कहा की पहले जिन मुद्दों को लेकर लोगों में कोई लड़ाई नहीं था वहां आज पीएम मोदी वक्फ के नाम पर लड़ाई लगवा रहे हैं. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी आज समाज इ झगड़ा करा रहे हैं.  हिंदू-मुस्लिम, अगड़ा-पिछड़ा की लड़ाईलगवा रहे हैं. उन्होंने कहा की आरएसएस -बीजेपी कभी भी बिहार देश की महिलाओं का भला नहीं चाहते. 

खरगे ने नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया-राहुल गांधी के खिलाफ हो रही केंद्रीय एजेंसियों की कार्रवाई को राजनीति से प्रेरित बताया. उन्होंने कहा की केंद्र सरकार जानबुझकर सिर्फ परेशान करने के लिए कांग्रेस नेताओं के खिलाफ यह कार्रवाई कर रहे हैं. सोनिया-राहुल गांधी को डराने का काम किया जा रहा है लेकिन ये लोग डरने वाले नहीं हैं. उन्होंने जिस घर में इंदिरा गांधी और राजीव गांधी देश के एकता के लिए अपना जीवन न्योछावर कर दिया. ऐसे खानदान पर नेशनल हेराल्ड में चार्जशीट लाकर डराने का काम कर रही है. 

नीतीश कुमार पर साधा निशाना 

मल्लिकार्जुन खड़गे ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी आड़े हाथों लिया. उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने देश की आजादी लाने वाले महात्मा गांधी की हत्या की उस गोडसे को मानने वाले भाजपा-आरएसएस के लोगों से नीतीश कुमार ने हाथ मिला लिया. सीएम नीतीश के राजनैतिक सिद्धांतों पर बड़ा सवाल खड़ा किया. उन्होंने अपील की कि बिहार में अब कांग्रेस और महागठबंधन की सरकार बनानी है.