LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Bihar FourLane: इस जिले के जमीन मालिकों की खुल गई किस्मत,बाइपास और रेलवेब्रिज को मिली मंजूरी,लाखों लोगों को अब मिलेगी बीजी ट्रैफिक से राहत

Bihar FourLane: सड़क जाम से मुक्ति प्रदान करने के उद्देश्य से प्रस्तावित साढ़े पांच किलोमीटर लंबा बाइपास रोड बनाने की प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए प्रशासन ने कदम उठाना शुरू कर दिया है। भूमि अधिग्रहण के तहत संबंधित नोटिस जारी किए जा चुके हैं

Bihar FourLane
जमीन मालिकों की खुल गई किस्मत- फोटो : Reporter

Bihar FourLane: सड़क जाम से मुक्ति प्रदान करने के उद्देश्य से प्रस्तावित साढ़े पांच किलोमीटर लंबा बाइपास रोड बनाने की प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए प्रशासन ने कदम उठाना शुरू कर दिया है। भूमि अधिग्रहण के तहत संबंधित नोटिस जारी किए जा चुके हैं और भूमि मालिकों को सरकार द्वारा मुआवजा प्रदान किया जा रहा है।बक्सर में 5.5 किलोमीटर लंबा नया बाइपास सड़क का निर्माण किया जाएगा, जिससे लोगों को ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी। इसके साथ ही, डुमरांव रेलवे स्टेशन के पास और रघुनाथपुर रेलवे स्टेशन के निकट दो रेलवे ओवरब्रिज बनाने की योजना भी है।

बक्सर जिले में प्रस्तावित यह बाइपास सड़क 5.5 किलोमीटर लंबी होगी और इसका उद्देश्य मुख्य शहर के भीतर ट्रैफिक जाम की समस्या को हल करना है प्रशासन ने इस परियोजना पर तेजी से काम करना शुरू कर दिया है, जिसमें बनकट और पुरैनी मौजा के किसानों ने अपनी जमीन देने की सहमति दे दी है वर्तमान में, वहां भूमि का मूल्यांकन कार्य चल रहा है। अन्य किसानों को भूमि अधिग्रहण के लिए नोटिस जारी किए गए हैं, और जो सहमति नहीं देंगे, उनकी भूमि प्रशासन द्वारा जब्त की जाएगी।

इसके अलावा, डुमरांव रेलवे स्टेशन के पश्चिमी केबिन क्रॉसिंग पर लगने वाले जाम से यात्रियों और वाहन चालकों को राहत देने के लिए एक रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण किया जाएगा। इसी तरह, रघुनाथपुर रेलवे स्टेशन के पास भी एक ओवरब्रिज बनाने की योजना है। इन दोनों ओवरब्रिजों का निर्माण यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए किया जा रहा है।

 भू-अर्जन पदाधिकारी ने बताया कि कुछ रैयत कागजात जमा नहीं कर रहे हैं, जिसके कारण चिह्नित भूमि को प्रशासन द्वारा कब्जे में लिया जाएगा। बक्सर में नए बाइपास और रेलवे ओवरब्रिजों का निर्माण न केवल यातायात प्रबंधन में सुधार करेगा बल्कि स्थानीय विकास को भी बढ़ावा देगा।

NSIT
Nsmch