LATEST NEWS

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

Bihar News : बक्सर में शहीद को श्रद्धांजलि देने नहीं पहुंचा भाजपा का कोई नेता, सवाल सुनकर ऑपरेशन सिन्दूर की सफलता का श्रेय ले रहे 'नेताजी' ने साध ली चुप्पी, पढ़िए पूरी खबर

Bihar News : बक्सर में भाजपा नेता ने उस वक्त चुप्पी साध ली. जब उनसे शहीद के घर नहीं जाने को लेकर सवाल पूछा गया.....जानिए क्या है पूरा मामला

Bihar News : बक्सर में शहीद को श्रद्धांजलि देने नहीं पहुंचा
भाजपा नेता ने साधी चुप्पी - फोटो : SANDIP

BUXAR : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 11 वर्षों को भारतीय जनता पार्टी "स्वर्णिम कार्यकाल" के रूप में देख रही है। इसी क्रम में आज बक्सर अतिथि गृह में भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. मनोज मिश्रा ने एक प्रेस वार्ता की, जिसकी अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन ने की और संचालन जिला मीडिया प्रभारी उमाशंकर राय ने किया।

प्रेस वार्ता में डॉ. मिश्रा ने मोदी सरकार की प्रमुख उपलब्धियों को रेखांकित करते हुए कहा कि यह कार्यकाल "विकसित भारत" और "आत्मनिर्भर भारत" के संकल्प की सिद्धि का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता से लेकर धार्मिक और सांस्कृतिक पुनर्जागरण तक, इन 11 वर्षों में देश ने कई ऐतिहासिक फैसलों को साकार किया है — जैसे जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाना, तीन तलाक पर रोक, जीएसटी लागू करना, और वक्फ कानून में बदलाव। उन्होंने दावा किया कि विदेश नीति में भारत की सांस्कृतिक छवि मजबूत हुई है और अब देश की राजनीति में "परफॉर्मेंस पॉलिटिक्स" का युग है। मनोज मिश्रा ने यह भी कहा कि मोदी सरकार ने आमजन की छोटी-छोटी ज़रूरतों को ध्यान में रखते हुए योजनाएं बनाई हैं — जैसे आयुष्मान भारत, मेक इन इंडिया और चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था की ओर अग्रसर भारत।

हालांकि, प्रेस वार्ता के दौरान जब पत्रकारों ने सवाल पूछे, तो डॉ. मनोज मिश्रा जवाब देने से बचते नजर आए। विशेषकर ऑपरेशन "सिंदूर" के संदर्भ में पूछे गए सवाल पर वे असहज दिखे। पत्रकार ने सवाल किया कि जिस ऑपरेशन की सफलता का श्रेय भाजपा ले रही है, उसमें शहीद हुए बक्सर के चौसा निवासी सैनिक की श्रद्धांजलि सभा में पार्टी की अनुपस्थिति क्यों रही — इस पर प्रवक्ता स्पष्ट जवाब नहीं दे पाए। उनकी चुप्पी पर जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन ने संयमित शब्दों में स्थिति संभाली और पार्टी की ओर से औपचारिक श्रद्धांजलि की बात कही। इसके अलावा जब पत्रकारों ने बक्सर के बहुप्रतीक्षित मलाई बैराज परियोजना की स्थिति पर सवाल किया, तो डॉ. मिश्रा के पास कोई ठोस जवाब नहीं था। वे चुप्पी साधे बैठे रहे, जिससे कार्यक्रम में असहजता का माहौल बन गया। प्रेस वार्ता का समापन भाजपा जिला उपाध्यक्ष पुनीत सिंह के धन्यवाद ज्ञापन से हुआ। इस अवसर पर बिनोद राय, निर्भय राय, राजेश सिन्हा, धनंजय राय, जयप्रकाश राय, दीपक पांडेय, पिंटू चतुर्वेदी, अमरेन्द्र पांडेय, भरत प्रधान, अमित पांडेय, मिथुन, अविनाश पांडेय समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बक्सर से संदीप की रिपोर्ट