LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Bihar News - 265 लोगों की मौत, यह आंकड़ा नहीं सैकड़ों सपने का अंत है, अहमदबाद प्लेन क्रैश हादसे पर नितीन नवीन ने बयां किया अपना दर्द, कहा- जो भी दोषी होगा, बख्शा नही जाएगा

Bihar News - अहमदाबाद में हुए एयरइंडिया प्लेन क्रैश की घटना पर नितिन नवीन ने गहरा दुख जाहिर किया है। उन्होंने कहा कि इस घटना में अगर मानवीय भूल सामने आई तो दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

Bihar News - 265 लोगों की मौत, यह आंकड़ा नहीं सैकड़ों सपने क

Buxar - बक्सर पहुंचे बिहार सरकार के मंत्री एवं जिले के प्रभारी नितिन नवीन का दौरा प्रशासनिक के साथ-साथ भावनात्मक और सियासी मायनों में खास रहा। 20 सूत्रीय कार्यक्रम की समीक्षा बैठक में भाग लेने आए मंत्री ने जहां जिले के विकास कार्यों और किसानों की समस्याओं पर गंभीरता से चर्चा की, वहीं अहमदाबाद में हुई दर्दनाक विमान दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस हादसे ने पूरे देश को स्तब्ध कर दिया है और दो मिनट के भीतर न जाने कितने परिवारों का संसार उजड़ गया।

हृदयविदारक घटना, जांच के बाद दोषियों पर गिरेगी कानून की गाज़

मीडिया से बातचीत में भावुक नज़र आ रहे नितिन नवीन ने कहा, “अहमदाबाद विमान हादसा केवल एक तकनीकी त्रुटि नहीं, बल्कि इंसानी लापरवाही का नतीजा हो सकता है। इसकी गहन जांच हो रही है, और जो भी इसके लिए जिम्मेदार पाया जाएगा, उस पर कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।” उन्होंने बताया कि इस हादसे में 265 लोगों की जान चली गई, जो सिर्फ एक आंकड़ा नहीं, बल्कि सैकड़ों सपनों का टूटना है।

राष्ट्रीय शोक के चलते रद्द हुए भाजपा के जश्न

मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी राज्यभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने वाली थी, लेकिन अहमदाबाद में हुई इस त्रासदी के कारण सभी आयोजन स्थगित कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि “ऐसे वक्त में जब पूरा देश दुख में डूबा है, कोई उत्सव शोभा नहीं देता,”। 

किसानों की समस्याओं पर तुरंत कार्रवाई के निर्देश

मंत्री ने रोहिणी नक्षत्र की समाप्ति के बावजूद किसानों को सिंचाई का पानी न मिलने की शिकायत को गंभीरता से लिया और कहा कि प्रशासन को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि हर हाल में किसानों तक पानी पहुंचे। वहीं उन्होंने जोर देकर कहा।  “कृषि हमारी रीढ़ है, और किसान उसकी आत्मा। उनकी कोई भी समस्या नजरअंदाज नहीं की जाएगी,”

NSIT
Nsmch

लालू यादव पर तीखा तंज - "पुरानी सोच से बाहर नहीं निकले"

राजनीतिक सवालों के जवाब में नितिन नवीन ने राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव को आड़े हाथों लेते हुए कहा, “तलवार से केक काटना यह दर्शाता है कि वे अब भी ‘लाठी-तेल पिलावन’ वाली सोच में जकड़े हुए हैं। जनता अब विकास की राजनीति चाहती है, न कि प्रतीकों की नौटंकी।" 

चुनावी बिसात बिछनी शुरू, जनता के बीच उतरने की तैयारी

यह दौरा सिर्फ एक प्रशासनिक समीक्षा नहीं था, बल्कि आने वाले विधानसभा चुनावों के लिहाज से राजनीतिक ज़मीन तैयार करने की झलक भी देता है। अक्टूबर में प्रस्तावित चुनाव को लेकर हर दल अपने स्तर पर रणनीति बनाने में जुट गया है। नितिन नवीन के बक्सर दौरे के बहाने यह भी साफ हुआ कि भाजपा अपनी नीतियों और विकास कार्यों के आधार पर जनता के बीच मजबूत पकड़ बनाना चाहती है।

बहरहाल नितिन नवीन का यह दौरा कई मायनों में अहम रहा—एक ओर जहां उन्होंने संवेदनाओं के साथ पीड़ित परिवारों के प्रति सहानुभूति जताई, वहीं दूसरी ओर किसानों और आम जनता की समस्याओं पर तत्काल कार्रवाई के संकेत दिए। राजद पर हमला बोलते हुए उन्होंने भाजपा के आत्मविश्वास को भी स्पष्ट किया। आने वाले चुनाव में ये बातें किस हद तक असर डालेंगी, यह तो समय बताएगा, लेकिन यह तय है कि बिहार की राजनीति अब गरमाने लगी है।

बक्सर से संदीप वर्मा की रिपोर्ट