LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

Bihar: बिहार के इस शहर को मिली बड़ी सौगात, जल्द शुरू होगा 5.5 किमी लंबे बाईपास का निर्माण

Bihar: बिहार के लोगों को ट्रैफिक जाम से राहत देने के लिए सरकार ने एक बड़ी पहल की है। राज्य में जल्द ही 5.5 किलोमीटर लंबे बाईपास रोड का निर्माण शुरू होगा, जिससे आवागमन आसान होगा और लोगों को जाम से निजात मिलेगी। प्रक्रिया तेज कर दी गई है।

Bihar: बिहार के इस शहर को मिली बड़ी सौगात, जल्द शुरू होगा 5.

बिहार के बक्सर जिले के लोगों के लिए बड़ी राहत की खबर है। वर्षों से जाम की परेशानी झेल रहे डुमरांव क्षेत्रवासियों को जल्द ही बाईपास रोड की सुविधा मिलने वाली है। प्रशासन ने लगभग 5.5 किलोमीटर लंबे बाईपास रोड के निर्माण की प्रक्रिया को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है।

जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया तेज, कई रैयतों ने दी सहमति

बनकट और पुरैनी मौजा के स्थानीय रैयतों ने स्वेच्छा से अपनी जमीन देने की सहमति दी है, जिससे भूमि मूल्यांकन का कार्य तेजी से चल रहा है। वहीं, डुमरांव और भोजपुर जदीद के क्षेत्रों में कुछ रैयतों को नोटिस जारी कर अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिन लोगों ने अब तक सहमति नहीं दी है, उनकी जमीन पर प्रशासन फिजिकल वेरिफिकेशन कर उसे अपने कब्जे में लेगा।

प्रशासन ने की निर्माण कार्य की समीक्षा बैठक

2 अप्रैल को अनुमंडलाधिकारी राकेश कुमार की अध्यक्षता में एक समीक्षा बैठक हुई, जिसमें NH 120 गया पथ प्रमंडल के कार्यकारी अभियंता आर्य, भू-अर्जन पदाधिकारी विनीत कुमार और प्रशिक्षु उपसमाहर्ता अमित कुमार मौजूद थे। बैठक में सभी अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वे व्यक्तिगत स्तर पर रैयतों से संपर्क कर प्रक्रिया को शीघ्र पूरा करें।

2019 में मिली थी परियोजना को मंजूरी

बक्सर जिले में प्रस्तावित इस बाईपास रोड की योजना को केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय और राज्य सरकार ने लगभग दो साल पहले मंजूरी दी थी। इस परियोजना के लिए लगभग 15.5 हेक्टेयर जमीन अधिग्रहण होनी है। स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि इस सड़क के बनने के बाद न सिर्फ जाम की समस्या से मुक्ति मिलेगी बल्कि शहर के ट्रैफिक का बोझ भी कम होगा।

NSIT
Nsmch