LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

BIHAR NEWS - दो राज्यों को जोड़नेवाले पीपा पुल पर आवाजाही शुरू, दूरी घटने से लोगों ने जताई खुशी

BIHAR NEWS - दो राज्यों को जोड़नेवाले पीपा पुल पर आवाजाही शु

BUXAR - बिहार और यूपी को जोड़ने के लिए गंगा नदी पर बने पीपा पुल को आज से आम लोगों के लिए खोल दिया गया। जिसके बाद दोनों तरफ से गाड़ियों की आवाजाही शुरू हो गई। वहीं पुल के शुरू होने पर बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त की।

बिहार पुल निर्माण निगम द्वारा इस पुल को ब्रह्मपुर अंचल के नैनीजोर गांव में बिहार घाट पर बनाया गया है। पुल के दोनों तरफ संपर्क पथ के लिए लगभग 500 मीटर लंबा ईंट सोलिंग किया गया है। इस पुल के शुरू होने का इंतजार किया जा रहा था। गुरूवार को जैसे ही विभाग के द्वारा चार चक्के वाहनों के लिए पुल को खोला गया, गाड़ियों की आवाजाही शुरू हो गई। बता दें कि इस बार प्रशासनिक स्वीकृति और टेंडर की प्रक्रिया में काफी देर होने से पीपा पुल के निर्माण में चार महीना विलंब हुआ। 

निर्माण में 16 करोड़ की लागत

नैनीजोर में गंगा नदी पर लगातार पांच वर्षों तक पीपा पुल निर्माण के लिए 16,4763 करोड़ में टेंडर हुआ है। पुल की लंबाई लगभग 732 मीटर है। देर होने से इस बार गंगा नदी में पानी कम हो जाने के कारण लगभग 500 मीटर लंबा संपर्क पथ का निर्माण कराया गया है। गंगा नदी में बाढ़ आने के बाद पुल को जून महीने में खोल दिया जाता है और फिर नवंबर के पहले सप्ताह में चालू कर दिया आता है। बाढ़ से प्रति वर्ष ईंट सोलिंग भी ध्वस्त हो जाता है।

शादी ब्याह के लिए नहीं होगी परेशानी

सामाजिक कार्यकर्ता बजरंगी तिवारी, रमेश तिवारी, पूर्व मुखिया राजकिशोर प्रसाद ने पुल चालू होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि शादी विवाह और अन्य कार्यों के लिए दोनों राज्यों से आने-जाने की सुविधा हो गई।

NSIT
Nsmch