LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

SNEHA SUICIDE CASE - बक्सर में बिहार की बेटी स्नेहा कुशवाहा की संदिग्ध मौत पर जोरदार प्रदर्शन, दोषियों को फांसी की मांग

SNEHA SUICIDE CASE - वाराणसी के गर्ल्स हॉस्टल में सासाराम की छात्रा की मौत को लेकर बिहार में विरोध के स्वर थम नहीं रहे हैं। आज बक्सर में कुशवाहा महासंघ ने विरोध प्रदर्शन निकाला और छात्रा की मौत के दोषियों को फांसी देने की मांग की।

SNEHA SUICIDE CASE - बक्सर में बिहार की बेटी स्नेहा कुशवाहा
स्नेहा के लिए न्याय की मांग- फोटो : संदीप वर्मा

BAXUR - सासाराम की बेटी स्नेहा कुशवाहा की संदिग्ध मौत के मामले में न्याय की मांग को लेकर कुशवाहा महासंघ, बक्सर द्वारा जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन का नेतृत्व महासंघ के वरिष्ठ नेता अभिमन्यु सिंह ने किया, जिन्होंने दोषियों को फांसी की सजा देने की मांग की।

जेपी चौक, बक्सर में आयोजित कैंडल मार्च एवं विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कुशवाहा समाज के लोगों सहित विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने सीबीआई जांच या रिटायर्ड जज की अध्यक्षता में विशेष टीम गठित करने की मांग की, जिससे स्नेहा की मौत के पीछे की सच्चाई सामने आ सके।

क्या है मामला?

स्नेहा कुशवाहा सासाराम, रोहतास की रहने वाली थी और रामेश्वर गर्ल्स हॉस्टल, वाराणसी (उत्तर प्रदेश) में रहकर पढ़ाई कर रही थी। कुछ दिनों पहले उसकी रहस्यमय परिस्थितियों में मृत्यु हो गई, जिसे संदिग्ध माना जा रहा है। इस घटना ने पूरे बिहार में आक्रोश फैला दिया है, खासकर कुशवाहा समाज में।

बक्सर में उबाल, दोषियों को फांसी की मांग

बक्सर में हुए इस विरोध प्रदर्शन में कुशवाहा महासंघ, राजद और अन्य संगठनों के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए। महासंघ के नेता अभिमन्यु सिंह ने कहा, "यह सिर्फ स्नेहा का मामला नहीं है, बल्कि हर उस बेटी की सुरक्षा से जुड़ा सवाल है, जो अपने सपनों को पूरा करने के लिए घर से बाहर निकलती हैं। हम तब तक चैन से नहीं बैठेंगे, जब तक स्नेहा को न्याय नहीं मिल जाता। दोषियों को फांसी दी जानी चाहिए।"

NSIT
Nsmch

न्याय की मांग पर एकजुट समाज

प्रदर्शन में शामिल लोगों ने सरकार से मांग की कि इस मामले की निष्पक्ष जांच हो और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिले। प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए उत्तर प्रदेश की सरकार को अल्टीमेटम दिया कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो यह आंदोलन देश भर में और तेज किया जाएगा। इस प्रदर्शन में कुशवाहा महासंघ के कई प्रमुख लोग शामिल थे, जिनमें अभिमन्यु सिंह, हरेंद्र कुशवाहा आदि अन्य सामाजिक कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। सभी ने स्नेहा के लिए न्याय की लड़ाई को अंजाम तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

बक्सर में इस प्रदर्शन ने बिहारभर में इस मामले को लेकर बढ़ते जनाक्रोश को और तेज कर दिया है। अब देखना होगा कि उत्तरप्रदेश सरकार इस पर क्या कदम उठती है। फ़िलहाल यह मामला देश भर में उबाल पर है।

बक्सर से संदीप वर्मा की रिपोर्ट