LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Bihar News : बक्सर में बेख़ौफ़ चोरों का कारनामा, दिनदहाड़े सीएसपी संचालक के बैग से गायब किये डेढ़ लाख रुपए, जांच में जुटी पुलिस

Bihar News : बक्सर में बेख़ौफ़ चोरों का कारनामा, दिनदहाड़े सीएस

BUXAR : जिले में अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। इसी कड़ी में मंगलवार सुबह 11 बजे विष्णु भगवान मंदिर के समीप एक सीएसपी संचालक के बैग से चोरों ने डेढ़ लाख रुपये उड़ा लिए। पीड़ित सुबोध रंजन लाल स्टेट बैंक की मुख्य शाखा से साढ़े चार लाख रुपये निकालकर अपने सीएसपी ला रहे थे, तभी यह वारदात हुई।

कैसे हुई चोरी?

सुबोध रंजन लाल विष्णु मंदिर के पास स्थित स्व. प्यारेलाल वर्मा के मकान में सीएसपी केंद्र चलाते हैं। घटना के समय केंद्र पर ग्राहकों की भीड़ लगी थी। जब वह शटर खोलने लगे, तभी दो चोरों ने पीछे से उनके बैग की चेन खोलकर उसमें रखे साढ़े चार लाख में से डेढ़ लाख रुपये चुरा लिए। उन्हें इसका पता तब चला जब उन्होंने टेबल पर पैसे गिने।

सात महीने में दूसरी बार लूट के शिकार

यह पहली बार नहीं है जब सुबोध रंजन लाल के साथ ऐसी घटना हुई हो। सात महीने पहले 3 अगस्त को भी उनके साथ लूट हुई थी। तब वे कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के कठार रोड में सीएसपी सेंटर चला रहे थे। भारतीय स्टेट बैंक से 4 लाख 18 हजार रुपये निकालकर लौटते समय छोटका ढकाईच के पास बाइक सवार अपराधियों ने उन्हें लूट लिया था। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। एसडीपीओ अफाक अख्तर अंसारी ने भरोसा दिलाया कि इस मामले का भी जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है और संदिग्धों से पूछताछ जारी है।

NSIT
Nsmch

सुरक्षा पर उठ रहे सवाल

इस वारदात के बाद स्थानीय लोगों और व्यापारियों में चिंता बढ़ गई है। बैंक से बड़ी रकम निकालने के बाद सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं होने से अपराधी लगातार वारदात को अंजाम दे रहे हैं। सवाल यह भी उठता है कि पुलिस की पेट्रोलिंग और निगरानी के बावजूद चोरों और लुटेरों के हौसले इतने बुलंद कैसे हो रहे हैं?

बक्सर से संदीप की रिपोर्ट