LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

Bihar police - रिटायर दारोगा और उनके बेटे के झगड़े को सुलझाने पहुंचे एएसआई पर हुआ चाकू से हमला, एसपी ने दिया सख्त कार्रवाई का आदेश

जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मलहचकियां गांव में देर रात एक पुलिसकर्मी पर उस वक्त चाकू से हमला कर दिया गया, जब वह एक पारिवारिक विवाद को शांत कराने मौके पर पहुंचे थे।

Bihar police - रिटायर दारोगा और उनके बेटे के झगड़े को सुलझान
बक्सर में पुलिस एएसआई पर हमला।- फोटो : SANDIP VERMA

Buxar -सेवानिवृत्त दरोगा जगमोहन चौधरी और उनके बेटे सत्येंद्र चौधरी के बीच हुए झगड़े की सूचना पर पहुंचे एएसआई नीतेश कुमार पर सत्येंद्र ने अचानक चाकू से हमला कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। फिलहाल एएसआई का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है और उनकी स्थिति अब स्थिर बताई जा रही है।

झगड़ा शांत कराने पहुंचे थे एएसआई, हो गया हमला

घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मलहचकियां गांव की है। पुलिस के अनुसार, सत्येंद्र चौधरी नशे की हालत में घर में तोड़फोड़ कर रहा था और अपने परिजनों को धमका रहा था। सूचना मिलने पर एएसआई नीतेश कुमार वहां पहुंचे और जब उन्होंने सत्येंद्र को रोकने की कोशिश की, तो उसने सब्जी काटने वाले चाकू से उन पर कई बार वार कर दिया। हमले में एएसआई के सिर और अन्य हिस्सों पर गंभीर चोटें आई हैं।

मौके पर पहुंचा भारी पुलिस बल

घटना की खबर मिलते ही नगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार, मुफस्सिल थाना प्रभारी शंभु भगत, डायल-112 की टीम और सदर डीएसपी धीरज कुमार मौके पर पहुंचे। घायल एएसआई को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया। बक्सर के पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य भी देर रात अस्पताल पहुंचे और डॉक्टरों से घायल एएसआई की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने पूरे मामले की गंभीरता से जांच करने के निर्देश दिए। थानाध्यक्ष शंभु भगत ने बताया, “सत्येंद्र अक्सर नशे की हालत में रहता है और घर में उपद्रव करता है। जब एएसआई उसे समझाने पहुंचे तो उसने अचानक चाकू से हमला कर दिया।”

आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़वाया, चाकू बरामद

घटना के बाद आरोपी सत्येंद्र को ग्रामीणों की मदद से एक नजदीकी घर से गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से हमला करने में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने उसके खिलाफ गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है और उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया चल रही है।

NSIT
Nsmch

पुलिसकर्मियों में गुस्सा, कानून व्यवस्था पर सवाल

इस घटना से पुलिस विभाग में नाराजगी है। पुलिसकर्मी इसे ड्यूटी पर तैनात जवानों की सुरक्षा में बड़ी चूक मान रहे हैं। लगातार बढ़ती घटनाएं यह संकेत देती हैं कि पुलिसकर्मियों को और अधिक सुरक्षा उपायों की आवश्यकता है।

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आरोपी को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा और पुलिसकर्मियों पर हमले को बेहद गंभीरता से लिया जाएगा।

Report - Sandip verma