LATEST NEWS

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

Bihar News: घर में पत्नी को आशिक की बाँहों में देख पगलाए पति ने बटखरा मार उतारा मौत के घाट

Bihar News: डुमरांव थाना क्षेत्र के लाखनडिहरा गांव में पति ने पत्नी को घर में प्रेमी संग आपत्तिजनक हालत में देखे उतारा मौत के घाट पुलिस ने किया गिरफ्तार

 Bihar Crime News
प्रेमी के साथ देखा तो पत्नी को पीटकर मार डाला- फोटो : REPORTER

N4N डेस्क: बिहार में अवैध संबंधों की वजह से एक बेहद खौफनाक वारदात को अंजाम दिया गया है. यह खौफनाक वारदात बक्सर डुमरांव थाना क्षेत्र के लाखनडिहरा गांव में घटित हुई है.  हत्या के पीछे अवैध संबंध की बात सामने आई है. मर्डर करने के बाद आरोपी ने खुद ही पुलिस को इसकी सूचना दी. इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. 

बटखरा मार उतारा मौत के घाट 

घटना रविवार की रात के करीब 10 बजे के बाद की है. लाखनडिहरा गांव निवासी सुनील साह अचानक अपने घर पहुंचा तो उसने अपनी पत्नी को गांव के ही एक युवक मैना पासवान संग आपत्तिजनक हालत में देख लिया. इसके बाद पति-पत्नी में विवाद हो गया. बहस होते-होते बात इतनी बढ़ गई कि पति ने बटखरा उठाकर पत्नी पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया. गंभीर चोटों की वजह से महिला की मौके पर ही मौत हो गई. हंगामे में मैना पासवान को भी सिर में हल्की चोट लग गई. वह किसी तरह मौके से भाग निकला. इस हत्या की जानकारी सुनील ने खुद पुलिस को दी. सूचना मिलते ही डुमरांव एसडीपीओ अफाक अख्तर अंसारी, थानाध्यक्ष शंभू भगत के अलावा पुलिस मौके पर पहुंची. आरोपी को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया. हत्या में प्रयुक्त बटखरा को भी जब्त कर लिया गया. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया.

बोली पुलिस ..

मामले की पुष्टि करते हुए, एसपी शुभम आर्य ने बताया कि प्रथम दृष्टया प्रेम प्रसंग में पति के द्वारा पत्नी की हत्या करने की जानकारी मिली है. पुलिस मामले की हर स्तर से जांच कर आगे की कार्रवाई कर रही है.