LATEST NEWS

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

हिन्दू संगठन से जुड़े सैकड़ों लोगों ने थामा विश्वामित्र सेना का हाथ, राजकुमार चौबे का धर्म, संस्कृति और राष्ट्र की रक्षा का ऐलान

धर्म, संस्कृति और राष्ट्र की रक्षा हेतु समर्पित विश्वामित्र सेना के साथ रविवार को सैकड़ों लोगों ने जुडकर बक्सर में राजकुमार चौबे के अभियान क मजबूती प्रदान की.

 Rajkumar Choubeys Vishwamitra Sena
Rajkumar Choubeys Vishwamitra Sena- फोटो : news4nation

Bihar News: विश्वामित्र सेना द्वारा चलाया जा रहा सदस्यता अभियान तेजी से जनआंदोलन का रूप लेता जा रहा है। संगठन की राष्ट्रवादी और सनातन मूल्यों की रक्षा के संकल्प से प्रभावित होकर बक्सर समेत विभिन्न क्षेत्रों से सैकड़ों की संख्या में लोगों ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की। उल्लेखनीय है कि इस अभियान में कई हिंदूवादी संगठनों से जुड़े युवाओं एवं कार्यकर्ताओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और विश्वामित्र सेना के उद्देश्यों से खुद को जोड़ा।

धर्म, संस्कृति और राष्ट्र की रक्षा

विश्वामित्र सेना के राष्ट्रीय संयोजक राजकुमार चौबे ने इस अवसर पर कहा: हमारा यह अभियान किसी व्यक्ति विशेष के लिए नहीं, बल्कि सनातन धर्म की रक्षा, हमारी सांस्कृतिक अस्मिता के उत्थान और बक्सर की वैदिक परंपराओं को पुनः जागृत करने के लिए है। विश्वामित्र सेना का प्रत्येक सदस्य धर्म, संस्कृति और राष्ट्र की रक्षा हेतु समर्पित है। उन्होंने आगे कहा कि गांव-गांव में सनातन का अलख जगाना और युवाओं को अपनी जड़ों से जोड़ना ही हमारा मूल लक्ष्य है। यह अभियान तब तक नहीं रुकेगा जब तक हर घर से एक सनातनी रक्षक संगठन से नहीं जुड़ जाता।

विश्वामित्र सेना की सदस्यता ली

आज बक्सर में विश्वामित्र सेना के बैठक में बक्सर के सुप्रसिद्ध समाजसेवियों ने विश्वामित्र सेना की सदस्यता ग्रहण करने का काम किये जिसमे,राहुल पांडे ,मनीष मिश्र बिरजू प्रसाद ,कन्हैया कुंवर ,गणेश कुमार चितरंजन कुमार ,विद्यापति पांडेय जी,शिवांश पांडेय ,तुलसी निषाद ,दीवान यादव जी,सुमित कुमार ,रंजन कुमार साह ,रजनीश मिश्र ,ज्योति प्रकाश पांडेय मौजूद रहे.