LATEST NEWS

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

Bihar News : बक्सर में बालू लदे ट्रक में लगी भीषण आग, चार दमकल गाड़ियों ने पाया काबू, सूचना पाकर ट्रक मालिक को आया हार्ट अटैक

Bihar News : बक्सर में बालू लदे ट्रक में आग लगने से अफरा तफरी का माहौल हो गया. कड़ी मशक्कत के बाद दमकल की चार गाड़ियों ने मिलकर आग पर काबू पाया. वहीँ घटना की जानकारी मिलते ही ट्रक मालिक को हार्ट अटैक आ गया....पढ़िए आगे

Bihar News : बक्सर में बालू लदे ट्रक में लगी भीषण आग, चार दम
ट्रक में लगी आग - फोटो : sandip

BUXAR : जिले के डुमरांव अनुमंडल अंतर्गत नया भोजपुर ओपी क्षेत्र के पुराना भोजपुर में रविवार को दोपहर नेशनल हाईवे-922 पर उस समय अफरा-तफरी मच गई। जब एक बालू लदी ट्रक में अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें इतनी विकराल थीं कि हाईवे पर लंबा जाम लग गया। मौके पर पहुंची दमकल की चार गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वहीं ट्रक चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया।

ट्रक यूपी के अंबेडकर नगर की, मालिक को दिल का दौरा

मिली जानकारी के अनुसार, ट्रक (UP 45 T 7459) उत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर निवासी अखिलेश कुमार शुक्ला के नाम पर रजिस्टर्ड है। घटना की सूचना मिलते ही ट्रक मालिक को दिल का दौरा पड़ा, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ट्रक एसोसिएशन के अध्यक्ष आलोक कुमार ने इस बात की पुष्टि की है।

शॉर्ट सर्किट से लगी आग की आशंका

डुमरांव एसडीपीओ आफाक अख्तर अंसारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में ट्रक की बैट्री शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगने की आशंका जताई गई है। हालांकि, जांच के बाद ही वास्तविक कारण स्पष्ट हो पाएगा। फिलहाल ट्रक का चालक फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।

तत्परता से टला बड़ा हादसा

बहरहाल चिलचिलाती धूप और पछुआ हवा की तेज़ थपेड़ों के बीच लगी आग ने आसपास के इलाके में दहशत फैला दी थी। लेकिन पुलिस-प्रशासन की मुस्तैदी से समय रहते आग पर काबू पाया गया और कोई जनहानि नहीं हुई। हाईवे पर जाम को हटाने में पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

NSIT
Nsmch

बक्सर से संदीप की रिपोर्ट