LATEST NEWS

  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: बाइक की सीट के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा देशी कट्टा और कारतूस बरामद, दो युवक हिरासत में
  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: बाइक की सीट के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा देशी

  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने  22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट, गांव में तनाव
  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने 22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा

  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद
  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर
  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर

Bihar Accident News : बक्सर में तेज रफ़्तार का कहर, चाय दुकान में घुसा अनियंत्रित ट्रक, युवक की हुई मौत, महिला गंभीर रूप से हुई जख्मी

Bihar Accident News : बक्सर में तेज रफ़्तार ट्रक एक चाय दुकान में घुस गया. जिससे मौके पर एक युवक की मौत हो गयी. वहीँ एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गयी....पढ़िए आगे

Bihar Accident News : बक्सर में तेज रफ़्तार का कहर, चाय दुकान
दुकान में घुसा ट्रक - फोटो : SANDIP

BUXAR : शनिवार को डुमराव थाना क्षेत्र अंतर्गत खलवा इनार के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। एक अनियंत्रित बालू लदी ट्रक ने चाय दुकान में घुसकर कहर बरपा दिया, जिसमें स्वच्छता पर्यवेक्षक के पद पर कार्यरत एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गई। मृतक की पहचान खलवा इनार (कंसिया पंचायत) निवासी 30 वर्षीय रंजन कुमार सिंह (पिता- श्री भगवान सिंह) के रूप में हुई है, जबकि घायल महिला 26 वर्षीय प्रियंका कुमारी उत्तर प्रदेश की निवासी बताई जा रही है। दोनों कर्मी एक सरकारी योजना के अंतर्गत स्वच्छता निरीक्षण कार्य के सिलसिले में डुमराव क्षेत्र में तैनात थे।

हादसे की भयावहता

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रंजन कुमार और प्रियंका कुमारी बाइक से क्षेत्र भ्रमण के बाद खलवा इनार के पास एक चाय दुकान पर रुके थे। वे दुकान के बाहर आपस में बातचीत कर रहे थे, तभी नावानगर की ओर से आ रही बालू से भरी ट्रक अचानक अनियंत्रित हो गई और तेज रफ्तार में चाय दुकान में जा घुसी। ट्रक की चपेट में आकर दोनों कर्मी बुरी तरह से दब गए। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक रंजन कुमार सिंह की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। गंभीर रूप से घायल प्रियंका को तुरंत डुमराव अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (PMCH) रेफर कर दिया गया।

ट्रक चालक फरार, वाहन जब्त

हादसे के तुरंत बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। कोरानसराय थाना अध्यक्ष अमित कुमार ने जानकारी दी कि पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है तथा फरार चालक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। मामले की गहन जांच जारी है।

ग्रामीणों का आक्रोश, सड़क जाम और हंगामा

घटना की खबर फैलते ही सैकड़ों ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए और आक्रोश में मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया। कई घंटों तक NH-84 पर आवागमन बाधित रहा, जिससे यातायात पूरी तरह ठप हो गया। मौके पर पहुंचे डुमराव और कोरानसराय थाना की पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की, लेकिन ग्रामीणों की नाराजगी शांत नहीं हुई।

NSIT
Nsmch

विधायक अजीत कुशवाहा पहुंचे मौके पर, दिलाया भरोसा

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए डुमराव विधायक अजीत कुशवाहा भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने मृतक के परिजनों से मुलाकात कर गहरा दुख व्यक्त किया और कहा कि यह सिर्फ एक दुर्घटना नहीं, बल्कि लापरवाही की पराकाष्ठा है। उन्होंने परिजनों को यथोचित मुआवजा, मृतक की पत्नी को सरकारी नौकरी तथा घायल महिला के बेहतर इलाज का भरोसा दिलाया। साथ ही, दोषी ट्रक चालक के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की बात कही।

घर में मचा कोहराम, ग़मगीन माहौल

रंजन कुमार सिंह की असामयिक मौत की खबर सुनते ही उनके घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। गांव के लोग भी इस दुखद घटना से स्तब्ध हैं। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार ओवरलोड ट्रकों का आवागमन हो रहा है और प्रशासन की अनदेखी के कारण ऐसे हादसे बार-बार हो रहे हैं।

प्रशासन से उठे सवाल, सुरक्षा व्यवस्था पर बहस

यह हादसा न केवल प्रशासनिक लापरवाही को उजागर करता है, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में ट्रैफिक निगरानी व्यवस्था की खामियों पर भी सवाल खड़े करता है। स्थानीय लोगों ने ट्रकों के बेलगाम संचालन पर नियंत्रण और सड़क सुरक्षा के प्रति प्रशासन की जवाबदेही तय करने की मांग की है। बहरहाल इस दुर्घटना में एक व्यक्ति की ज़िंदगी चली गई, एक महिला जो जीवन-मौत की जंग लड़ रही हैं। यह प्रशासन और समाज, दोनों के लिए एक चेतावनी है कि अगर समय रहते सख्ती नहीं बरती गई, तो ऐसे हादसे फिर से दोहराए जाएंगे। अब देखना यह है कि क्या यह हादसा भी बाकी मामलों की तरह महज एक “केस फाइल” बनकर रह जाएगा या वाकई दोषियों को सज़ा और पीड़ितों को न्याय मिलेगा।

बक्सर से संदीप की रिपोर्ट