LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Bihar News : बक्सर के मां अहिल्या धाम में सनातनी सम्मान समारोह का हुआ भव्य आयोजन, श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब

Bihar News : बक्सर के मां अहिल्या धाम में सनातनी सम्मान समार

Buxar : बक्सर जिले के मां अहिल्या धाम, अहिरौली स्थित मठ प्रांगण में महर्षि विश्वामित्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय संयोजक एवं विश्वामित्र सेना प्रमुख राजकुमार चौबे के नेतृत्व में "सनातनी सम्मान समारोह" का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया। आयोजन का मुख्य उद्देश्य सनातन धर्म की समृद्ध सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत को सम्मान देना था।;

कार्यक्रम के दौरान राजकुमार चौबे ने सनातन धर्म के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा, "यह सम्मान समारोह केवल हमारी आध्यात्मिक जड़ों को नमन करने का अवसर नहीं है, बल्कि सनातन धर्म के मूल्यों और परंपराओं को सहेजने का सामूहिक प्रयास भी है। यह वही पावन भूमि है, जहां प्रभु श्रीराम के चरण रज से माता अहिल्या का उद्धार हुआ था।" उन्होंने बक्सर के विकास को लेकर भी गंभीर बातें रखीं और कहा, "बक्सर को अब तक जिन लोगों ने ठगने का काम किया है, उनकी राजनीतिक स्थिति आज संकट में है। जब तक बक्सर में विश्वामित्र कॉरिडोर और अहिरौली धाम में कॉरिडोर नहीं बनता, हम चुप बैठने वालों में से नहीं हैं।"

इस आयोजन की तैयारियां राजकुमार चौबे के मार्गदर्शन में की गईं। अशोक उपाध्याय ने बताया कि सेवा दल के युवाओं ने विशेष स्वच्छता अभियान चलाकर कार्यक्रम स्थल को साफ-सुथरा किया। आयोजन को लेकर स्थानीय युवाओं और श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखा गया। इस भव्य आयोजन में कई प्रतिष्ठित व्यक्ति शामिल हुए, जिनमें कपिल मुनि पांडे, शिव शंकर उपाध्याय, हीरा पाठक, शंभू पंडित, अभय कुमार चौबे, दीप नारायण चौबे, अभिषेक चौबे, हेमंत चौबे, मुकेश, शोले, मनीष, भूलन जी, सनी देओल जी, सिद्धार्थ चौबे, राजवीर चौबे, शिव जी, दिनेश जी, गोलू केशरी, राजन केशरी सहित कई प्रमुख लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में भजन-कीर्तन, आध्यात्मिक प्रवचन और सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समाज के प्रतिष्ठित व्यक्तियों को सनातन संस्कृति की सेवा के लिए सम्मानित किया गया। इस आयोजन ने सनातन धर्म के अनुयायियों में नई ऊर्जा का संचार किया और आस्था को और अधिक प्रगाढ़ किया। इस भव्य आयोजन ने सनातन धर्म के प्रति लोगों की श्रद्धा और विश्वास को और मजबूत किया। साथ ही, बक्सर के धार्मिक और सांस्कृतिक विकास को लेकर नई दिशा में कार्य करने का संकल्प भी दोहराया गया।

NSIT
Nsmch

बक्सर से संदीप की रिपोर्ट