LATEST NEWS

  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने  22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट, गांव में तनाव
  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने 22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा

  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद
  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर
  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर

  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे मदद,  मानवीय पहल की लोग कर रहे सराहना
  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे

Bihar News : बक्सर में फर्नीचर के भीतर छिपाकर अंबाला से दरभंगा ले जाई जा रही विदेशी शराब जब्त, हरियाणा का ड्राइवर गिरफ्तार

Bihar News : बक्सर में उत्पाद विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लकड़ी के फर्नीचर में छुपाकर ले जाई जा रही भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है।

Bihar News : बक्सर में फर्नीचर के भीतर छिपाकर अंबाला से दरभं
शराब बरामद - फोटो : SANDIP

BUXAR : बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून को प्रभावी ढंग से लागू रखने के लिए प्रशासन लगातार मुस्तैद है, वहीं दूसरी तरफ शराब तस्कर भी पुलिस की आंखों में धूल झोंकने के लिए आए दिन नए-नए हथकंडे अपना रहे हैं। इसी कड़ी में बक्सर जिले में उत्पाद विभाग (एक्साइज डिपार्टमेंट) की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। विभाग की टीम ने वीर कुंवर सिंह चेकपोस्ट पर सघन जांच के दौरान लकड़ी के सोफे और अन्य फर्नीचर के भीतर बेहद शातिर तरीके से छिपाकर ले जाई जा रही भारी मात्रा में विदेशी शराब की खेप बरामद की है। यह पूरी कार्रवाई एक्साइज इंस्पेक्टर कुंदन कुमार के कुशल नेतृत्व में की गई।

हरियाणा से दरभंगा जा रही थी पिकअप, सोफे के अंदर का तहखाना देख अधिकारी दंग

उत्पाद विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, शराब की यह बड़ी खेप हरियाणा के अंबाला से बिहार के दरभंगा जिले में डिलीवरी के लिए ले जाई जा रही थी। तस्करों ने जांच एजेंसियों को चकमा देने के लिए पिकअप वैन (नंबर: HR66C-1231) पर लकड़ी के बने फर्नीचर लाद रखे थे और उनके भीतर विशेष केबिन (तहखाना) बनाकर शराब की बोतलें ठूंस दी थीं ताकि बाहर से देखने पर किसी को शक न हो। लेकिन वीर कुंवर सिंह चेकपोस्ट पर तैनात जवानों ने जब गहराई से तलाशी ली, तो लकड़ी के सामानों के अंदर का राज खुल गया। मौके से पुलिस ने पिकअप ड्राइवर प्रदीप कुमार, पिता- किरोड़ीमल, निवासी- उष्मापुर (हरियाणा) को गिरफ्तार कर लिया है।

जब्त शराब पर लिखा है "Made in Chandigarh", कीमत करीब साढ़े आठ लाख

एक्साइज विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जब्त की गई विदेशी शराब की कुल मात्रा लगभग 668.100 लीटर है। बिहार के अवैध बाजारों में इसकी अनुमानित कीमत करीब 8 लाख 50 हजार रुपये आंकी जा रही है। बरामद की गई सभी बोतलों और कार्टनों पर “Made in Chandigarh” (चंडीगढ़ निर्मित) अंकित है। तस्करों द्वारा ब्रांडेड और महंगी शराब की खेप बिहार में खपाने की तैयारी थी, जिसे समय रहते नाकाम कर दिया गया।

ब्लेंडर्स प्राइड और मैजिक मोमेंट्स सहित कई नामी ब्रांड्स बरामद

जांच के दौरान पुलिस ने अलग-अलग ब्रांड्स की शराब बरामद की है, जिसमें All Seasons Whisky (ऑल सीजंस व्हिस्की): 642.600 लीटर, Blenders Pride Whisky (ब्लेंडर्स प्राइड व्हिस्की): 9 लीटर, Magic Moment Vodka (मैजिक मोमेंट वोदका): 9 लीटर, Bacardi Rum (बकार्डी रम): 7.500 लीटर शामिल है। 

NSIT
Nsmch

अंतरराज्यीय सिंडिकेट के खुलासे में जुटी टीम, दरभंगा के मुख्य माफिया की तलाश

प्राथमिक जांच और तस्करों के रूट को देखने से स्पष्ट है कि यह मामला एक बड़े अंतरराज्यीय शराब तस्करी नेटवर्क (Inter-State Liquor Syndicate) से जुड़ा हुआ है। उत्पाद विभाग की विशेष टीम अब इस बात की कड़ाई से तफ्तीश कर रही है कि हरियाणा में यह शराब किन सप्लायरों के माध्यम से पिकअप में लोड कराई गई थी और दरभंगा में इस खेप को किस स्थानीय माफिया को सौंपा जाना था। गिरफ्तार ड्राइवर प्रदीप कुमार से गुप्त स्थान पर पूछताछ जारी है, और अधिकारियों का दावा है कि इस सिंडिकेट से जुड़े कई बड़े सफेदपोशों के नामों का खुलासा जल्द ही हो सकता है। 

संदीप की रिपोर्ट