LATEST NEWS

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

Ramnavami : बक्सर में पहली बार विश्वामित्र सेना करवाएंगी रामनवमी पर श्रद्धालुओं पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा, दिखेगा अद्भुत नजारा

Ramnavami : रामनवमी 6 अप्रैल को मनाई जाएगी. बक्सर में विश्वामित्र सेना इस पवन अवसर को भव्य और दिव्य बनाने के लिए यह विशाल अयोजन करने की तैयारी में है.

Ramnavami
Ramnavami- फोटो : news4nation

Ramnavami : रामनवमी के अवसर पर बक्सर में पहली बार एक अनोखा और भव्य आयोजन होने जा रहा है। विश्वामित्र सेना के तत्वावधान में, श्रद्धालुओं पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की जाएगी। यह पहल न केवल रामनवमी के पर्व को और अधिक भव्य बनाएगी, बल्कि बक्सर की सनातनी पहचान को वैश्विक स्तर पर उजागर करने का प्रयास भी करेगी।

इस अवसर पर विश्वामित्र सेना के राष्ट्रीय संयोजक राज कुमार चौबे ने कहा, हम भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव को दिव्यता और भव्यता के साथ मनाने के लिए उत्साहित हैं। यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था को और सशक्त करेगा, बल्कि बक्सर की सनातन सांस्कृतिक विरासत को भी गौरवान्वित करेगा। उन्होंने कहा, बक्सर का सनातन इतिहास अयोध्या और काशी से भी प्राचीन है, और अब समय आ गया है कि इस गौरवशाली विरासत को विश्व पटल पर प्रदर्शित किया जाए।

हेलीकॉप्टर के द्वारा रामनवमी शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा किया जाएंगा। बक्सर में रामनवमी के अवसर पर पारंपरिक रूप से भव्य शोभायात्रा निकाली जाती है, जिसमें विभिन्न अखाड़े, ढोल-नगाड़ों और सजीव झांकियों के साथ पूरे शहर का भ्रमण करते हैं। इस वर्ष, विश्वामित्र सेना के इस विशेष आयोजन से उत्सव की भव्यता और भी बढ़ेगी। विश्वामित्र सेना इस आयोजन के माध्यम से भगवान श्रीराम के आदर्शों और मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाना चाहती है।


6 अप्रैल को रामनवमी

रामनवमी 6 अप्रैल को मनाई जाएगी. अयोध्या सहित पूरे देश में दोपहर 12 बजे अभिजित मुहूर्त में राम जन्मोत्सव का आयोजन होगा. वहीं बक्सर में विश्वामित्र सेना इस पवन अवसर को भव्य और दिव्य बनाने के लिए यह विशाल अयोजन करने की तैयारी में है. 

NSIT
Nsmch