LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

Ram Navami 2025 : बक्सर में पहली बार रामनवमी पर विश्वामित्र सेना ने हेलीकॉप्टर से की पुष्पवर्षा, राज कुमार चौबे बोले – बक्सर के गौरव को फिर से स्थापित करना है...

Ram Navami 2025 : रामनवमी के मौके पर बक्सर में पहली बार विश्वामित्र सेना की ओर से हेलीकाप्टर से पुष्प वर्षा की गयी. सेना के राष्ट्रीय संयोजक राजकुमार चौबे ने कहा की बक्सर के गौरव को फिर से स्थापित करना सेना का मकसद है.....पढ़िए आगे

Ram Navami 2025 : बक्सर में पहली बार रामनवमी पर विश्वामित्र
हेलिकॉप्टर से पुष्प वर्षा - फोटो : SOCIAL MEDIA

BUXAR : ऐतिहासिक और आध्यात्मिक नगरी बक्सर रामनवमी के पावन अवसर पर एक ऐतिहासिक दृश्य का साक्षी बना। पहली बार विश्वामित्र सेना द्वारा संपूर्ण बक्सर और श्रद्धालुओं पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा की गई। इस अनूठी पहल के माध्यम से पूरे क्षेत्र में रामनवमी का उल्लास और आध्यात्मिक ऊर्जा नई ऊंचाइयों तक पहुँच गई। इस भव्य आयोजन का नेतृत्व विश्वामित्र सेना के राष्ट्रीय संयोजक राज कुमार चौबे ने स्वयं किया। उन्होंने हेलीकॉप्टर में सवार होकर श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा की और शोभायात्रा के प्रत्येक पड़ाव पर सनातन संस्कृति की दिव्यता को नमन किया।

इस अवसर पर राष्ट्रीय संयोजक राज कुमार चौबे बोले –यह मेरा कोई व्यक्तिगत कार्य नहीं है। यह प्रभु श्रीराम और महर्षि विश्वामित्र का आशीर्वाद है। मेरा संकल्प है कि मैं बक्सर की प्राचीन गरिमा और सनातन सांस्कृतिक विरासत को पुनः विश्वपटल पर स्थापित करूं। विश्वामित्र सेना की यह पहल केवल धार्मिक आयोजन तक सीमित नहीं रही, बल्कि इसने बक्सर के ऐतिहासिक महत्व और सनातन संस्कृति को अंतरराष्ट्रीय पहचान की दिशा में एक नया आयाम दिया। रामनवमी की शोभायात्रा में सम्मिलित समस्त श्रद्धालुओं एवं धार्मिक स्थलों पर पुष्पवर्षा कर इस आयोजन को अविस्मरणीय बना दिया गया।

पुष्पवर्षा का यह अनुपम दृश्य देखने के लिए बच्चे, युवा, वृद्ध – सभी अपने घरों से बाहर निकल आए और बक्सर की सड़कों पर धर्म और श्रद्धा की अद्भुत संगम देखने को मिली। ढोल-नगाड़ों की गूंज और पुष्पों की वर्षा ने पूरे नगर को जैसे त्रेतायुग की अनुभूति करा दी, मानो स्वयं प्रभु श्रीराम अपना जन्मोत्सव बनाने अपनी कर्मभूमि पर पधारे हों।