LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

बक्सर में आसमान से बरसी आफत 4 लोगों की मौत, 5 घायल, मचा कोहराम

बक्सर में आसमान से बरसी आफत 4 लोगों की मौत, 5 घायल, मचा कोहर
बक्सर में आसमान से बरसी आफत 4 लोगों की मौत- फोटो : REPORTER

N4N डेस्क: बिहार में मानसून की एंट्री से पहले ही आसमान से बरसी आफत ने बक्सर जिले में कोहराम मचा दिया है. सोमवार को जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में आकाशीय बिजली गिरने से चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से झुलस गए हैं. ये घटनाएं मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चौसा और राजपुर थाना क्षेत्र में हुई.

आसमान से बरसी आफत

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चौसा गांव में यह हादसा उस वक्त हुआ जब आधे दर्जन से ज्यादा ग्रामीण गंगा नदी के किनारे बैठे हुए थे. दोपहर में तेज गर्जना और बारिश के साथ अचानक आकाशीय बिजली गिरी, जिसकी चपेट में आने से एक मवेशी समेत छह लोग झुलस गए. इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई. दो की मौके पर ही जान चली गई, जबकि एक की मौत इलाज के दौरान हुई.

मृतकों की पहचान 22 साल के मिथलेश राम, साठ साल के श्रीभगवान उर्फ झोला सिंह और पैतालीस साल के वीरेंद्र गोंड के रूप में की गई है. ये सभी मवेशी चराने के लिए गंगा घाट पर गए थे. इस हादसे में नीरज कुमार,अमित चौधरी और सोनू कुमार गंभीर रूप से झुलस गए हैं. इन्हें ग्रामीणों की मदद से तुरंत बक्सर सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में इनका इलाज चल रहा है.

NSIT
Nsmch

इसी प्रकार की घटना राजपुर थाना क्षेत्र के देवढीया गांव में भी आकाशीय बिजली ने कहर बरपाया. यहा ग्यारह वर्षीय मासूम अंकुश कुमार की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं, अनंत राम नामक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. उसकी हालत नाजुक बनी हुई है. मुफस्सिल थाना प्रभारी शंभू भगत ने फोन पर पुष्टि करते हुए बताया कि चार लोगों की मौत और तीन घायल हुए हैं. सभी को उचित चिकित्सा सुविधा मुहैया कराई जा रही है.

इलाके में पसरा मातम

इस प्राकृतिक आपदा के बाद इलाके में मातम पसरा हुआ है. प्रशासनिक अमला पूरी तरह से अलर्ट है और स्वास्थ्य विभाग की टीमें घायलों की स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं. गौरतलब है कि इससे एक दिन पहले भी इसी प्रखंड में बिजली गिरने से एक युवक की मौत हो गई थी. लगातार हो रही इस तरह की घटनाओं ने ग्रामीण इलाकों में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है.