बिहार में देश की पहली मोबाइल ई-वोटिंग, बक्सर नगर परिषद चुनाव में घर बैठे हो रहा मतदान, लोकतंत्र ने ली डिजिटल उड़ान

Mobile e-voting: बिहार देश का पहला राज्य बन गया है जहां मोबाइल फोन के माध्यम से ई-वोटिंग कराई जा रही है। ....

Mobile e-voting
बिहार में देश की पहली मोबाइल ई-वोटिंग- फोटो : reporter

Mobile e-voting:बिहार के बक्सर जिले ने आज भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ा, जहां पहली बार नगर परिषद उप मुख्य पार्षद और वार्ड पार्षद उपचुनाव में ई-वोटिंग (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग) को सफलतापूर्वक लागू किया गया। यह कदम न केवल तकनीक के प्रति प्रशासनिक आत्मविश्वास को दर्शाता है, बल्कि मतदाता सहभागिता को डिजिटल युग में सशक्त करने की दिशा में भी एक क्रांतिकारी बदलाव है।

Diarch GO

जिले के 136 मतदान केंद्रों पर पारंपरिक मतदान शांतिपूर्वक जारी है, लेकिन सुर्खियों में है करीब 13,000 ऐसे मतदाता, जिन्हें मोबाइल फोन के माध्यम से घर बैठे ही मतदान की सुविधा दी गई है। ई-वोटिंग की यह सुविधा उन नागरिकों के लिए बेहद उपयोगी साबित हो रही है, जो किसी कारणवश मतदान केंद्र तक नहीं पहुंच पाते।

जिलाधिकारी डॉ. विद्यानंद सिंह ने इस नवाचार को “चुनाव प्रणाली में तकनीकी क्रांति का मील का पत्थर” बताते हुए कहा कि ई-वोटिंग न केवल लोकतंत्र को और समावेशी बना रही है, बल्कि मतदान को सरल, सुलभ और सुरक्षित भी बना रही है। उन्होंने बताया कि अभी तक 250 से अधिक मतदाता सफलतापूर्वक ई-वोटिंग कर चुके हैं, और किसी भी तकनीकी समस्या के समाधान हेतु आईटी सेल पूरी तरह सक्रिय है।

NSIT
Nsmch

बक्सर एसपी शुभम आर्य ने भी सुरक्षा को लेकर आश्वस्त किया कि जिले में सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद है। मतदान केंद्रों पर पुलिस बल की तैनाती के साथ-साथ, ई-वोटिंग के लिए साइबर मॉनिटरिंग को विशेष रूप से बढ़ाया गया है।इस ऐतिहासिक प्रयोग से पहले, प्रत्याशियों की मौजूदगी में पांच प्रतिशत मतदान केंद्रों पर मॉक पोल करवा कर ईवीएम की पारदर्शिता व कार्यक्षमता की जांच की गई थी।

बक्सर की यह डिजिटल लोकतांत्रिक पहल अब राज्य भर में आने वाले चुनावों के लिए एक मॉडल बनती जा रही है। यह केवल एक तकनीकी प्रयोग नहीं, बल्कि लोकतंत्र की नई परिभाषा हैजहां घर बैठे मतदान भी अब हकीकत बन चुका है।

रिपोर्ट-संदीप वर्मा