LATEST NEWS

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

Bihar News: बिहार दौरे पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ,बक्सर में “जय बापू-जय भीम-जय संविधान” कार्यक्रम में करेंगे शिरकत

Bihar News:कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे बक्सर जिले में आयोजित ‘जय बापू-जय भीम-जय संविधान’ कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।

mallikarjun kharge
बिहार दौरे पर कांग्रेस अध्यक्ष - फोटो : social Media

Bihar News:कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे आज यानी रविवार को बक्सर जिले में आयोजित ‘जय बापू-जय भीम-जय संविधान’ कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। यह कार्यक्रम दलसागर मैदान में आयोजित किया गया है।

मल्लिकार्जुन खड़गे रविवार को विशेष विमान से सुबह 11 बजे पटना एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद वे 11:45 बजे हेलीकॉप्टर से बक्सर रवाना होंगे। वहां सभा को संबोधित करने के बाद दोपहर 2:10 बजे तक वापस पटना एयरपोर्ट लौटेंगे और फिर दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।

हालांकि पहले उनके पटना में भी एक कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना जताई जा रही थी, लेकिन अब वह कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है। इस बारे में जानकारी देते हुए कांग्रेस के प्रदेश मीडिया चेयरमैन राजेश राठौड़ ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का आधिकारिक कार्यक्रम सिर्फ बक्सर तक सीमित है। पटना में किसी भी कार्यक्रम को लेकर कोई औपचारिक सूचना नहीं आई थी।

खड़गे के आगमन से पहले तैयारियों का जायजा लेने के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी सचिव और भिलाई विधायक देवेंद्र यादव शनिवार को बक्सर पहुंचे और कार्यक्रम स्थल की व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

NSIT
Nsmch