LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Pragati Yatra: सीएम नीतीश आज बक्सर में लाएंगे प्रगति, वाटर ट्रीटमेंट प्लांट सहित करोड़ों की योजनाओं का करेंगे उद्घाटन

Pragati Yatra: सीएम नीतीश आज प्रगति यात्रा के तहत बक्सर जाएंगे। जहां सीएम नीतीश करोड़ों की सौगात देंगे। साथ ही वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का उद्घाटन करेंगे।

CM Nitish
CM Nitish Visit Buxar - फोटो : social media

Pragati Yatra: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इन दिनों प्रगति यात्रा पर हैं। प्रगति यात्रा के तहत सीएम नीतीश विभिन्न जिलों का दौरा कर रहे हैं। इसी कड़ी में प्रगति यात्रा के तहत सीएम नीतीश आज बक्सर जाएंगे। सीएम नीतीश सुबह 10:20 बजे सिमरी प्रखंड के केशोपुर बहुग्रामीण जलापूर्ति केंद्र पहुंचेंगे। वहां वे 202 करोड़ 70 लाख रुपये की लागत से बने वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का उद्घाटन करेंगे, जिससे 214 वार्डों की जनता को स्वच्छ पेयजल की सुविधा मिलेगी। 

40 योजनाओं का करेंगे उद्घाटन 

इसके अलावा मुख्यमंत्री 107 करोड़ 77 लाख रुपये की कुल 25 योजनाओं का शिलान्यास और 338.55 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न प्रखंडों में पूरी हो चुकी 40 योजनाओं का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद, वे 11 बजे कोईलवर तटबंध का निरीक्षण करेंगे और फिर राजपुर परसनपाह पंचायत में बने बहुउद्देशीय पंचायत सरकार भवन और नक्षत्र वाटिका का दौरा करेंगे।

सुरक्षा और प्रशासनिक तैयारियां

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। कुल 343 स्थानों पर दंडाधिकारी और पुलिस बल की तैनाती की गई है। तैनात अधिकारियों को डीएम अंशुल अग्रवाल ने ब्रीफिंग के दौरान आवश्यक निर्देश दिए और कर्तव्य पालन के लिए जागरूक किया। साथ ही, संदेहास्पद वस्तु दिखने पर तुरंत उच्च अधिकारियों को सूचित करने के निर्देश दिए गए हैं।

विभिन्न विभागों के स्टॉल

वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के उद्घाटन के बाद सीएम नीतीश विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण करेंगे। इसमें पीएचईडी विभाग, शिक्षा विभाग, उद्योग विभाग, कृषि विभाग, पंचायत विभाग, जीविका विभाग, और राजस्व विभाग सहित अन्य विभागों के स्टॉल शामिल हैं। सीएम नीतीश के आगमन को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सीएम नीतीश प्रगति यात्रा के दौरान सभी जिलों को करोड़ों की सौगात दे रहे हैं। बीते दिन सीएम प्रगति यात्रा के तहत अरवल और जहानाबाद में थे। 

NSIT
Nsmch