LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

TRAIN ACCIDENT - बर्निंग ट्रेन बनने से बची बक्सर-टाटानगर एक्सप्रेस, यात्रियों में मची अफरा तफरी, ट्रेन से कूदकर भागे

TRAIN ACCIDENT - बक्सर से टाटानगर आ रही ट्रेन संख्या 18184 बक्सर-टाटा एक्सप्रेस बर्निंग ट्रेन बनने से बच गई। बुधवार की दोपहर पुरुलिया से पहले छर्रा स्टेशन के पास चलती ट्रेन में आग लग गई। जिसके बाद ट्रेन के यात्रियों में हड़कंप मच गया।

TRAIN ACCIDENT - बर्निंग ट्रेन बनने से बची बक्सर-टाटानगर एक्

BUXAR - बक्सर से टाटा नगर जा रही एक्सप्रेन ट्रेन के जनरल बोगी में आग लग गई। जिसके बाद बोगी में मौजूद यात्रियों के बीच हड़कंप मच गया। आनन फानन में चेन पुलिंग कर ट्रेन को रोका गया और यात्री गाड़ी से कूदने लगे। बाद में दमकल की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वहीं बोगी को अलग कर ट्रेन को रवाना किया गया।

घटना पुरुलिया के निकट छर्रा  स्टेशन की है। जहां बक्सर से टाटानगर जा रही 14184 बक्सर-टाटा एक्सप्रेस के जनरल बोगी में बने बाथरूम से धूआं निकलना शुरू हुआ। इससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई. वहीं आग को देखने के बाद यात्री भागने लगे। वहीं आग की लपटों को देख कुछ लोगों ने चेन खींचकर ट्रेन को छर्रा स्टेशन पर रोक दिया। 

वहीं घटना की सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन ने वहीं पुरुलिया से तुरंत राहत ट्रेन के साथ दमकल की गाड़ियों को मौके पर रवाना किया गया. इस दौरान ट्रेन में मौजूद अग्निशामक यंत्रों की मदद से आग बुझाने की कोशिश की गई, लेकिन आग पर काबू पाना कठिन हो रहा था। रेलवे कर्मचारियों और यात्रियों की मदद से काफी जद्दोजहद के बाद आग पर काबू पाया जा सका और आग बुझाने में सफलता मिल सकी।

रेलवे ने घटना की जांच शुरू की

रेलवे ने आग लगने की वजह के वास्तविक कारण को जानने के लिए जांच शुरू कर दी है. रेलवे ने आग बुझाने और सुरक्षा जांच के बाद ट्रेन को टाटानगर की ओर रवाना कर दिया गया, जबकि जले हुए कोच को ट्रेन से अलग कर दिया गया

NSIT
Nsmch