LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Bihar News : बक्सर की बेटी ऋतु कुमारी ने जिले का बढ़ाया मान, बेस्ट सीए एसोसिएशन का जीता अवार्ड

Bihar News : बक्सर की बेटी ऋतू कुमारी ने जिले का मान बढ़ाया है. उसने बेस्ट सीए एसोसिएशन का अवार्ड जीता है. ऋतू कुमारी की इस उपलब्धि से जिले में ख़ुशी की लहर है....पढ़िए आगे

Bihar News : बक्सर की बेटी ऋतु कुमारी ने जिले का बढ़ाया मान,
बक्सर की बेटी की बड़ी उपलब्धि - फोटो : SOCIAL MEDIA

BUXAR : जिले के ईटाढी थाना क्षेत्र के महिला गांव के रविकांत ओझा उर्फ ‘डब्लू ओझा’ की बेटी ऋतु कुमारी ने वर्ल्ड फोरम ऑफ अकाउंटेंट्स (WoFA) में दूसरा स्थान हासिल किया है। दिल्ली में आयोजित WoFA कार्यक्रम में उन्हें यह पुरस्कार पूरे भारत में दूसरे सर्वश्रेष्ठ चार्टड अकाउंटेंट स्टूडेंट एसोसिएशन का मिला है। 

क्या है WoFA ?

वर्ल्ड फोरम ऑफ अकाउंट्स (WoFA) कार्यक्रम हर साल इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) आयोजित करता है जिसे इस बार आईसीएआई के नॉर्दर्न इंडिया रीजनल काउंसिल (NIRC) ने होस्ट किया था। 

NICASA की सचिव हैं ऋतु

डीएवी और कैंब्रिज स्कूल बक्सर से स्कूली शिक्षा प्राप्त कर ऋतु सीए की तैयारी के लिए दिल्ली का रुख की। तैयारी के साथ-साथ ऋतु ने दिल्ली विश्वविद्यालय से कॉमर्स में ग्रेजुएशन भी किया। पढ़ाई के साथ-साथ ऋतु सीए के कई कार्यक्रम और कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लेती रही हैं। वो इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) के नॉर्दर्न इंडिया चार्टड अकाउंटेंट स्टूडेंट एसोसिएशन की सचिव भी हैं। उन्होंने 10 अप्रैल 2024 को चुनाव जीत कर ये मुकाम हासिल किया था। 

ऋतु ने क्या कहा ?

ऋतु ने बताया कि यह भ्रम है कि सीए की तैयारी करने वाले छात्र लगातार पढ़ाई ही करते रहते हैं। ऐसा नहीं है अपने अन्य स्किल्स को बढ़ाने और पर्सनैलिटी के विकास के लिए सामाजिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेना चाहिए और योगदान भी देना चाहिए। उनके पिता रविकांत ओझा उर्फ डब्लू ओझा ने बताया कि यह बक्सर जिले के लिए गौरव का क्षण है।

NSIT
Nsmch

नरोत्तम की रिपोर्ट