LATEST NEWS

  • Sanjay Singh
  • Bihar News:महुआ में हर घर पहुंचेगा गंगाजल, मंत्री संजय सिंह का बड़ा ऐलान, 750 करोड़ की योजना से

  • Mahua Dumper Crash Kills Two Youths Third Critical
  • Bihar Road Accident: बिहार में रफ्तार का कहर, डंपर ने बाइक सवार 2 युवकों की ली

  • JDU MLC Neeraj Kumar
  • Neeraj Kumar: MLC चुनाव से पहले JDU प्रत्याशी नीरज कुमार ICU में भर्ती, आवास की बढ़ाई गई सुरक्षा

  • Tejashwi Yadav
  • Dussehra: तेजस्वी यादव का सरकार पर तीखा हमला, दशानन को जलाने का लिया संकल्प!

  • Dussehra: दशहरा पर CM सम्राट चौधरी ने बिहारवासियों को दी शुभकामनाएं, RSS के स्थापना दिवस पर दी बधाई
  • Dussehra: दशहरा पर CM सम्राट चौधरी ने बिहारवासियों को दी शुभकामनाएं, RSS के स्थापना दिवस पर दी बधाई

अपहरण के 6 घंटे बाद ही सलाखों के पीछे पहुंचे बदमाश: श्मशान घाट से उठाए गए युवक को पुलिस ने बदमाशों के चंगुल से छुड़ाया

Kidnapping Case - बक्सर पुलिस ने फिरौती के लिए किए गए एक सनसनीखेज अपहरण का महज 6 घंटे के भीतर पटाक्षेप कर दिया। अपराधियों की घेराबंदी कर पुलिस ने न सिर्फ युवक को बचाया, बल्कि तीन बदमाशों को सलाखों के पीछे भी भेज दिया।

अपहरण के 6 घंटे बाद ही सलाखों के पीछे पहुंचे बदमाश: श्मशान घ

Buxar - बक्सर में अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद थे कि उन्होंने श्मशान घाट से लौट रहे एक युवक को अपना निशाना बनाया। 5 अप्रैल को भोजपुर जिले के उदवंतनगर निवासी रितेश कुमार उर्फ मनीष कुमार जब नाथबाबा मंदिर के पास पहुंचे, तभी बाइक सवार अज्ञात अपराधियों ने उन्हें जबरन उठा लिया। अपहरण के कुछ ही देर बाद परिजनों को फिरौती के लिए फोन आने लगे, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

एसपी के निर्देश पर बनी स्पेशल टीम

मामले की गंभीरता और फिरौती की मांग को देखते हुए बक्सर पुलिस अधीक्षक (SP) ने तुरंत एक्शन लिया। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) गौरव पाण्डेय के नेतृत्व में एक विशेष टीम और DIU को काम पर लगाया गया। पुलिस ने तकनीकी सर्विलांस और मानवीय इनपुट का सहारा लिया, जिससे पता चला कि अपराधी युवक को लेकर उत्तर प्रदेश की सीमा की ओर भागने की फिराक में हैं।

घेराबंदी देख युवक को छोड़ भागे अपराधी

पुलिस की सक्रियता और चारों तरफ से बढ़ती घेराबंदी ने अपराधियों के पसीने छुड़ा दिए। यूपी बॉर्डर की ओर बढ़ती पुलिस टीम को देख अपराधी घबरा गए और गिरफ्तारी के डर से अपहृत रितेश को गोलंबर के पास छोड़कर भागने लगे। पुलिस ने बिना समय गंवाए युवक को अपनी सुरक्षा में लिया और उसे सकुशल बरामद कर लिया।

3 आरोपी गिरफ्तार, औद्योगिक थाना क्षेत्र से हुई धरपकड़

NSIT
Nsmch

सफल रेस्क्यू के तुरंत बाद पुलिस ने अपनी छापेमारी तेज कर दी। इस दौरान बक्सर औद्योगिक थाना क्षेत्र से तीन सक्रिय आरोपियों—उपेंद्र कुमार, अजीत मांझी और धीरेंद्र राम को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने इनके पास से घटना में इस्तेमाल किए गए अहम सुराग भी जुटाए हैं। नगर थाना में कांड संख्या 185/2026 दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस की मुस्तैदी की हो रही सराहना

इस पूरे ऑपरेशन में SDPO गौरव पाण्डेय, नगर थाना के मनोज कुमार सिंह और DIU के सुधीर कुमार की टीम ने पेशेवर दक्षता का परिचय दिया। महज 6 घंटे के भीतर युवक की सुरक्षित वापसी ने न केवल परिजनों के आंसू पोंछे, बल्कि जिले में पुलिस के इकबाल को भी बुलंद किया है। फिलहाल पुलिस अन्य फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।


रिपोर्ट: संदीप वर्मा, बक्सर।