LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

Madhav Lal Kashyap arrest: भड़काऊ पोस्ट कर मचाई सनसनी, माधव लाल कश्यप बक्सर स्टेशन से गिरफ्तार

Madhav Lal Kashyap arrest: भड़काऊ सोशल मीडिया पोस्ट मामले में आरोपी माधव लाल कश्यप को बक्सर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने दिल्ली भागने की कोशिश नाकाम कर आगे की जांच तेज कर दी है।

Madhav Lal Kashyap arrest: भड़काऊ पोस्ट कर मचाई सनसनी, माधव

Madhav Lal Kashyap arrest: सोशल मीडिया पर सांप्रदायिक और भड़काऊ पोस्ट शेयर कर माहौल खराब करने के आरोप में माधव लाल कश्यप को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसे बक्सर रेलवे स्टेशन से पकड़ा, जब वह ट्रेन से दिल्ली भागने की कोशिश कर रहा था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस उसे अपने साथ लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक, मुहर्रम से पहले माधव लाल कश्यप पर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक और भड़काऊ पोस्ट डालने का आरोप लगा था। इस मामले में नालंदा जिले में उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस का मानना है कि उसकी पोस्ट से इलाके में सांप्रदायिक तनाव बढ़ सकता था और सामाजिक सौहार्द बिगड़ने का खतरा था।

नालंदा पुलिस तलाश कर रही थी

एफआईआर दर्ज होने के बाद नालंदा पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी बिहार छोड़कर दिल्ली भागने की तैयारी कर रहा है। खबर मिली कि वह दिल्ली जाने वाली ट्रेन में सवार हो चुका है। सूचना मिलते ही नालंदा पुलिस की टीम बक्सर पहुंची। वहां नगर थाना पुलिस के साथ मिलकर रेलवे स्टेशन और ट्रेन में सघन तलाशी अभियान चलाया गया। तलाशी के दौरान पुलिस ने ट्रेन से माधव लाल कश्यप को गिरफ्तार कर लिया। इस गिरफ्तारी को बिहारशरीफ पुलिस और बक्सर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई की बड़ी सफलता माना जा रहा है। दोनों जिलों की पुलिस ने आपसी तालमेल से काम करते हुए आरोपी को राज्य से बाहर भागने से पहले ही पकड़ लिया।