LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

बक्सर में सिर कटी लाश कांड का खुलासा: पुलिस ने बरामद किया सिर, हत्या में शामिल एक आरोपी को किया गिरफ्तार, चार की तलाश जारी

Bihar Crime News : बक्सर में पिछले दिनों सिरकटी लाश का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. मृतक की पहचान भोजपुर जिले के धनगाई थाना क्षेत्र के कुनई गांव निवासी उमेश बिंद उर्फ उमेश चौधरी के रूप में हुई थी, जो भदवर स्थित भवानी ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता था।

बक्सर में सिर कटी लाश कांड का खुलासा: पुलिस ने बरामद किया सि
सिरकटी लाश का खुलासा - फोटो : SANDIP

BUXAR : जिले के बगेन गोला थाना क्षेत्र के सुकरटोला गांव में 12 मार्च को एक सिर कटी लाश मिलने से सनसनी फैल गई थी। इस जघन्य हत्याकांड का पांचवें दिन बक्सर पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मृतक का सिर, हत्या में प्रयुक्त कुदाल, गमछा और अन्य सामान बरामद करने के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। एसपी शुभम आर्य ने सोमवार को प्रेस वार्ता में जानकारी दी कि मृतक की पहचान भोजपुर जिले के धनगाई थाना क्षेत्र के कुनई गांव निवासी उमेश बिंद उर्फ उमेश चौधरी के रूप में हुई थी, जो भदवर स्थित भवानी ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता था। मृतक की पत्नी ने 13 मार्च को थाना में आवेदन देकर नौ लोगों को नामजद किया था।

हत्या का कारण पुरानी रंजिश

एसपी ने बताया कि सरस्वती पूजा के बाद मूर्ति विसर्जन के दिन कुनई और सुकरटोला गांव के लोगों के बीच विवाद हुआ था, जिसमें मारपीट के बाद कुछ आरोपी जेल भी गए थे। इसी प्रतिशोध में उमेश की हत्या की गई। पुलिस ने वैज्ञानिक जांच और साक्ष्यों के आधार पर नामजद अभियुक्त महेश यादव (पिता- राजकिशोर यादव उर्फ चोखा) को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए बताया कि इस वारदात को उसने चार अन्य साथियों के साथ मिलकर अंजाम दिया था। हत्या में शामिल अन्य आरोपियों अरुण यादव (पिता- श्याम बिहारी यादव), विजय यादव (पिता- जगमोहन यादव), गोरख यादव और रामजीत यादव (पिता- बली यादव) की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है।

पुलिस टीम को मिलेगा पुरस्कार

इस जघन्य हत्याकांड के खुलासे में डीएसपी डुमरांव अफाक अख्तर अंसारी के नेतृत्व में बनी टीम ने अहम भूमिका निभाई। इस टीम में इंस्पेक्टर ब्रह्मपुर ओमप्रकाश कुमार, डुमरांव थानाध्यक्ष शंभू भगत, विश्वकर्मा यादव, जीवन ज्योति, डीआईयू टीम और बगेन गोला सशस्त्र बल शामिल थे। एसपी ने घोषणा की कि इस मामले के खुलासे में शामिल पुलिसकर्मियों को पुरस्कृत किया जाएगा। इस निर्मम हत्या के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस प्रशासन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार कार्रवाई कर रहा है और जल्द ही अन्य अपराधियों को भी गिरफ्तार करने की बात कही जा रही है।

बक्सर से संदीप की रिपोर्ट