LATEST NEWS

  • Sonepur Mela
  • Sonepur Mela: सोनपुर मेले में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 7 स्वास्थ्य शिविर और 9 जगहों पर रहेंगी एंबुलेंस

  • Bihar Skilled Youth
  • Bihar Skilled Youth: बिहार के युवाओं के लिए खुशखबरी! 1,609 केंद्रों पर शुरू होगा डिजिटल मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम

  • Bihar Education
  • Bihar Education: सारण की शिक्षिका सुभद्रा भवानी बनीं राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर, शिक्षकों को देंगी खास ट्रेनिंग

  • Munger toto dispute
  • Munger toto dispute: मुंगेर में ई-रिक्शा लगाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, टोटो चालक समेत 3 घायल,

  • Bihar Cyclonic storm
  • Bihar Cyclonic storm: बिहार में आंधी-बारिश ने किसानों पर बरपाया कहर, खेतों में बिछी तैयार धान की

BIHAR EXPRESS-WAY - तीन नेशनल हाईवे को अपग्रेड कर बनाया जाएगा बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेसवे, रूट में भी होगा बदलाव, इन जिलों से होकर गुजरेगी

BIHAR EXPRESS-WAY - बिहार में बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेसवे को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। एक्सप्रेसवे को लेकर नया रुट तय किया गया है। जिसकी कुल लंबाई 360 किलोमीटर होगी।

BIHAR EXPRESS-WAY - तीन नेशनल हाईवे को अपग्रेड कर बनाया जाएग

PATNA - बिहार में आमस-दरभंगा एक्सप्रेस-वे के बाद दूसरा बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेस-वे का निर्माण होना है। जिसको लेकर अब केंद्रीय बजट में स्थिति पूरी तरह से स्पष्ट कर दी गई है। साथ ही इसके रूट का निर्धारण कर दिया गया है। नए रुट के अनुसार अब तीन प्रमुख नेशनल हाईवे को अपग्रेड कर एक्सप्रेसवे बनाया जाएगा।

बदल दिया गया रूट

जहां बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेसवे के लेकर शुरूआती प्रस्ताव में इसे बक्सर से डुमरांव, पीरो, अरवल, जहानाबाद, नवादा होते हुए भागलपुर तक जाने की चर्चा थी। लेकिन, अब इस रूट में बदलाव कर दिया गया है। लेकिन अब यह एक्सप्रेसवे पटना, मोकामा, मुंगेर होकर भागलपुर तक जाएगा। एक्सप्रेसवे की लंबाई 360 किलोमीटर है।

Goal 2026

पुरानी सड़कों को अपग्रेड कर बनाएंगे एक्सप्रेसवे

केंद्रीय बजट में स्पष्ट कर दिया गया है कि इसके लिए कोई नया मार्ग तय करने की बजाय पुरानी सड़कों को ही अपग्रेड किया जाएगा।रिपोर्ट में बताया गया है कि इस पूरे कारिडोर का लगभग 280 किलोमीटर हिस्सा पहले से ही फोर लेन है। रिपोर्ट के मुताबिक इस एक्सप्रेसवे में केवल मोकामा से मुंगेर तक के 78.5 किलोमीटर लंबे स्ट्रेच को ही फोर लेन किया जाना शेष है। 

इस दायरे में फोरलेन बनाने के लिए डीपीआर तैयार किया जा रहा है। मोकामा से मुंगेर तक फोरलेन के लिए एलाइनमेंट पहले ही फाइनल हो चुका है। इस खंड को फोरलेन बनाने के लिए अनुमानित लागत 3,750 करोड़ रुपए आंकी गई है।

NSIT
Nsmch

तीन एनएच को जोड़कर बनाएंगे एक्सप्रेसवे

केंद्रीय बजट में बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेसवे को लेकर जो मार्ग बताया गया है, उसमें बक्सर-आरा-पटना फोरलेन एनएच 922, पटना से मुंगेर तक एनएच 31 और मुंगेर से भागलपुर तक एनएच 33 का हिस्सा है। केंद्रीय रिपोर्ट के अनुसार यह हिस्सा पहले से फोर लेन भी है। 

हालांकि यह हिस्सा एक्सप्रेसवे के नियमों के अनुसार एक्सेस कंट्रोल रोड नहीं है। रिपोर्ट में इस बात का कोई उल्लेख नहीं किया गया है कि बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेसवे के लिए चिह्नित फोरलेन को एक्सेस कंट्रोल करने के लिए क्या उपाय किया जाएगा?