LATEST NEWS

  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने  22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट, गांव में तनाव
  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने 22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा

  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद
  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर
  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर

  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे मदद,  मानवीय पहल की लोग कर रहे सराहना
  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे

Buxar Police viral video: होली से पहले बक्सर में दारोगा का कथित आपत्तिजनक वीडियो वायरल, एसपी ने दिए जांच के आदेश

Buxar Police viral video: बक्सर में बगेन गोला थाने के दारोगा का कथित आपत्तिजनक वीडियो वायरल। एसपी शुभम आर्य ने जांच के आदेश दिए, विभागीय कार्रवाई संभव।

Buxar Police viral video
बक्सर में होली से पहले पुलिस विवाद- फोटो : news4nation

Buxar Police viral video:  बक्सर जिले में एक पुलिस पदाधिकारी का कथित आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हलचल मच गई है। वीडियो में बगेन गोला थाने में पदस्थापित एक दारोगा निजी कार्यक्रम में एक महिला डांसर के साथ अशोभनीय अंदाज में नजर आ रहे हैं। हालांकि वीडियो में वे वर्दी में नहीं हैं, लेकिन उनकी पहचान पुलिस पदाधिकारी के रूप में बताई जा रही है।

निजी कार्यक्रम का बताया जा रहा वीडियो

वायरल वीडियो में संबंधित दारोगा को डीजे की धुन पर कार्यक्रम के दौरान महिला डांसर के साथ निकटता में देखा जा सकता है। प्रथम दृष्टया यह किसी निजी आयोजन का वीडियो प्रतीत हो रहा है। यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि कार्यक्रम कब और कहां आयोजित हुआ था। प्रशासनिक स्तर पर वीडियो की सत्यता और संदर्भ की जांच की जा रही है। यह भी उल्लेखनीय है कि वीडियो में दारोगा वर्दी में नहीं हैं, लेकिन एक जिम्मेदार पद पर आसीन अधिकारी होने के नाते उनके आचरण को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

त्योहार से पहले असहज स्थिति

होली को लेकर जिले में पुलिस प्रशासन पहले से सतर्क है। शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर लगातार निर्देश जारी किए जा रहे हैं। ऐसे समय में एक पुलिस पदाधिकारी से जुड़ा वीडियो वायरल होना विभाग के लिए असहज स्थिति उत्पन्न कर रहा है।

एसपी शुभम आर्य का सख्त रुख

मामले को संज्ञान में लेते हुए बक्सर के पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य ने जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि वीडियो की सत्यता, स्थान और परिस्थितियों की गहन जांच कराई जा रही है। संबंधित अधिकारियों को तथ्यात्मक रिपोर्ट शीघ्र सौंपने का निर्देश दिया गया है।एसपी ने स्पष्ट किया है कि यदि जांच में आचरण सेवा नियमों के प्रतिकूल पाया जाता है, तो विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

NSIT
Nsmch

सोशल मीडिया ट्रायल से बचने की अपील

प्रशासनिक सूत्रों का कहना है कि जांच पूरी होने से पहले किसी निष्कर्ष पर पहुंचना उचित नहीं होगा। सोशल मीडिया पर वायरल सामग्री की सत्यता की पुष्टि जरूरी है।

बक्सर से संदीप वर्मा की रिपोर्ट