LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Bihar Vidhansabha Chunav 2025 : भाजपा ने होली मिलन के बहाने बिहार विधानसभा चुनाव का बजाया बिगुल, बक्सर की चारों विधासभा सीट पर जीत का लिया संकल्प

Bihar Vidhansabha Chunav 2025 : होली मिलन समारोह के बहाने भाजपा ने चुनावी बिगुल फूंक दिया है. बक्सर में आयोजित होली मिलन समारोह में भाजपा ने चार सीटों पर जीत का संकल्प लिया....पढ़िए आगे

Bihar Vidhansabha Chunav 2025 : भाजपा ने होली मिलन के बहाने
बीजेपी का होली मिलन समारोह - फोटो : sandip

BUXAR : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 2025 बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों का आगाज़ होली मिलन समारोह के जरिए कर दिया है। बक्सर जिला भाजपा कार्यालय अहिरौली में आयोजित भव्य होली मिलन समारोह में कार्यकर्ताओं ने रंग-गुलाल के साथ विजय संकल्प लिया। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन की अध्यक्षता में कार्यक्रम संपन्न हुआ, जिसमें पूर्व जिला अध्यक्ष रामकुमार सिंह, केदारनाथ तिवारी, राजवंश सिंह, विजय कुमार सिंह उर्फ भोला सिंह, सच्चिदानंद भगत सहित कई वरिष्ठ नेता एवं सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए।

भाजपा में भी सब मिल जाएंगे – ओमप्रकाश भुवन

समारोह को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन ने कहा, "होली के रंगों में जैसे सभी भेदभाव मिट जाते हैं और लोग एक हो जाते हैं, वैसे ही भाजपा में भी सब मिल जाएंगे।" उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि भाजपा सभी वर्गों और समाज के हर तबके को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है, और आने वाले विधानसभा चुनाव में इसका प्रभाव साफ दिखेगा।

महिला शक्ति भाजपा की ताकत – रानी चौबे

भाजपा नेत्री रानी चौबे ने इस अवसर पर महिला सशक्तिकरण पर जोर देते हुए कहा, "भाजपा सरकार महिलाओं की बेहतरी के लिए लगातार काम कर रही है।" उन्होंने महिलाओं को मुफ्त सैनिटरी पैड वितरण, उज्ज्वला योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, लाडली लक्ष्मी योजना जैसी योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि महिला सशक्तिकरण भाजपा की प्राथमिकता है और पार्टी की सबसे बड़ी ताकत भी।

2025 विधानसभा चुनाव में जीत का संकल्प

भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस मौके पर बक्सर की चारों विधानसभा सीटों पर भाजपा की जीत का संकल्प लिया और चुनाव के बाद विजयोत्सव मनाने का प्रण किया।

NSIT
Nsmch

भारी संख्या में जुटे कार्यकर्ता

इस आयोजन में निर्भय राय, अनिल पांडेय, मनोज पांडेय, संत सिंह, राजू कुशवाहा, उदय गुप्ता, सौरभ तिवारी, जयप्रकाश राय, धनजी पांडेय, विवेक चौधरी, तेज प्रताप सिंह उर्फ छोटे सिंह, दीपक पांडेय, नवीन राय, सुनील सिंह, विनोद चौबे, सत्येंद्र कुंवर, राम विनोद राय, पंकज राम, राजेंद्र सिंह उर्फ विंध्याचल सिंह, अमित पांडे, सत्येंद्र सिंह, अशोक तिवारी, राजाराम पांडे, लक्ष्मण शर्मा, ललन राय, भुटेली तिवारी, सुखदेव राय, मिठाई सिंह, पुनीत सिंह, राजेश सिंहा, सुशील राय, विजय मिश्रा समेत सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

भाजपा की रणनीति साफ, होली के रंगों से चुनावी रण तक

बहरहाल भाजपा ने इस होली मिलन समारोह के जरिए कार्यकर्ताओं को उत्साह से भरकर यह संदेश दे दिया है कि अब पार्टी पूरी मजबूती से चुनावी रण में उतरने के लिए तैयार है। बक्सर की चारों विधानसभा सीटों पर कमल खिलाने के संकल्प के साथ यह कार्यक्रम कार्यकर्ताओं के लिए ऊर्जा और जोश का संचार करने वाला साबित हुआ।

बक्सर से संदीप की रिपोर्ट