Pm modi in bihar - पीएम मोदी के बिहार दौरे को सफल बनाने में जुटी बीजेपी की टीम, प्रदेश अध्यक्ष ने बैठक में लिया तैयारियों का जायजा

Pm modi in bihar - प्रधानमंत्री के बिक्रमगंज दौरे को लेकर भाजपा तैयारियों में जुट गई है। आज प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने बक्सर में बैठक की, जहां जरुरी दिशा निर्देश दिए।

Pm modi in bihar  - पीएम मोदी के बिहार दौरे को सफल बनाने में

Buxar - ऑपरेशन सिंदूर के अपार सफलता के बाद शाहाबाद में पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का आगमन बिक्रमगंज की धरती पर 30 मई 2025 को होने जा रहा है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आज बक्सर नगर भवन में एनडीए की बैठक आयोजित हुई।

इस बैठक के लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का आगमन हुआ। सभी अतिथियों का भव्य स्वागत प्रदेश प्रवक्ता भाजपा युवा मोर्चा अमित पांडे जी के द्वारा ज्योति चौक पर  किया गया एवं प्रदेश प्रवक्ता भाजपा युवा मोर्चा अमित पांडे जी द्वारा बनाए गए प्रचार रथ को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल एवं केंद्रीय राज्य गृह मंत्री नित्यानंद राय के द्वारा झंडी दिखाकर रवाना किया गया। 

Diarch GO

अमित पांडे  ने कहा कि आगामी 30 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बक्सर विधानसभा से हजारों की संख्या में लोगों के साथ बिक्रमगंज सभा में पहुंचेंगे।

बता दें कि  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो  दिवसीय दौरे पर बिहार आ रहेे हैं। इस दौरान  कई बड़ी परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास  करेंगे।

NSIT
Nsmch