LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Bihar News: बिहार का एक और लाल की शहीद, पाकिस्तानी ड्रोन हमले में घायल जवान ने तोड़ा दम, परिजनों में मचा कोहराम

Bihar News: ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच हुए तनाव में अब तक बिहार के 6 जवान शहीद हो गए है। शहीदों की शहादत से राज्य में शोक की लहर है। बिहार ने अपने एक और बेटे को खो दिया है।

जवान शहीद
बिहार का एक और जवान शहीद - फोटो : social media

Bihar News: बिहार के एक और जवान ने देश के लिए अपनी जान निछावर कर दिया है। जवान पाकिस्तानी ड्रोन हमले में घायल थे वहीं इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई है। मृतक बिहार के बक्सर के रहने वाले हैं। मृतक का नाम सुनील यादव बताया जा रहा है। जवान की शहादत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। बता दें कि भारत पाकिस्तान तनाव के बीच बिहार ने अपना छठा लाल खो दिया है। इसके पहले पांच जवानों की शहादत हो चुकी है।   

बक्सर के जवान शहीद 

जानकारी अनुसार, बक्सर जिले के चौसा निवासी भारतीय सेना के जवान सुनील सिंह यादव ने बुधवार को इलाज के दौरान अंतिम सांस ली। वे पिछले महीने 9 मई को पाकिस्तानी ड्रोन हमले में घायल हो गए थे और तब से लगातार उनका इलाज चल रहा था। सुनील यादव जम्मू-कश्मीर के राजौरी सेक्टर में तैनात थे। 

इलाज के दौरान तोड़ा दम 

घायल होने के बाद पहले उन्हें स्थानीय सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन स्थिति बिगड़ने पर 15 मई को एयरलिफ्ट कर उधमपुर आर्मी हॉस्पिटल में स्थानांतरित किया गया। तमाम कोशिशों के बावजूद सेना का यह वीर जवान देश की रक्षा करते हुए शहीद हो गया।

बिहार ने अब तक 6 बहादुर सपूत खोए

भारत पाकिस्तान तनाव के बीच अब तक बिहार के 6 वीर सपूत खो चुके हैं। सबसे पहले सारण जिले के नारायणपुर गांव के बीएसएफ एसआई मोहम्मद इम्तियाज की शहादत की खबर सामने आई थी। पाकिस्तानी गोलीबारी में घायल होने के बाद वो शहीद हो गए थे। उनका अंतिम संस्कार 12 मई को पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया। जिसके बाद सीवान जिले के जवान रामबाबू भी जम्मू-कश्मीर में शहीद हुए। उनकी फरवरी 2025 में शादी हुई थी, लेकिन तीन महीने बाद ही पत्नी के सिर से सुहाग का साया उठ गया।

NSIT
Nsmch

शहीदों की शहादत पर राज्य को गर्व

नालंदा जिले के बीएसएफ जवान सिकंदर राउत कुपवाड़ा में आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान घायल हुए थे। इलाज के दौरान उन्होंने भी शहादत पाई। वहीं भागलपुर जिले के हवलदार संतोष यादव नौशेरा सेक्टर में सर्च ऑपरेशन के दौरान शहीद हो गए थे। उनकी शहादत की खबर 20 मई को परिजनों को दी गई थी। नवादा के भी एक वीर सपूत ने अपना जीवन दान दिया। नवादा के मनोज की मौत भी पाकिस्तानी गोलीबारी में हुई थी। जवान मनीष कुमार(22) ड्यूटी के दौरान शहीद हो गए थे। 14 मई की सुबह लेह में वो ड्यूटी पर थे। पाकिस्तान की तरफ से हुई गोलीबारी में वो शहीद हो गए थे। 3 महीने पहले मनीष की शादी हुई थी।

राज्य में शोक की लहर

बिहार में एक बार फिर शोक की लहर है। सुनील यादव की शहादत की खबर मिलते ही उनके गांव में मातम पसर गया। हजारों लोगों ने नम आंखों से वीर सपूत को अंतिम विदाई देने की तैयारी शुरू कर दी है। बिहार लगातार देश की सुरक्षा में अपना सर्वोच्च बलिदान दे रहा है और इन जवानों की शहादत को राज्य कभी नहीं भूल पाएगा।