Bihar Weather Report: मार्च में ही बिहार में भीषण गर्मी के तेवर, आसमान से बरस रही आग, बक्सर सबसे गर्म, 41.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड

बिहार में मार्च के महीने में ही भीषण गर्मी की शुरुआत हो गई है। बक्सर में तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सीजन का सबसे अधिक है। जानिए प्रमुख शहरों का तापमान और आगामी मौसम पूर्वानुमान।

Bihar Weather Report: मार्च में ही बिहार में भीषण गर्मी के त
Bihar Weather - फोटो : freepik

Bihar Weather Report: अभी चैत का महीना अभी शुरू ही हुआ है कि सूरज के तीखे तेवरों ने बिहार के कई हिस्सों को झुलसा दिया है। मार्च के महीने में ही हीट वेव जैसे हालात बन चुके हैं, और प्रदेश में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया है।

बक्सर बना बिहार का सबसे गर्म शहर

बक्सर इस समय बिहार का सबसे गर्म शहर बना हुआ है। यहां गुरुवार को अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो इस सीजन का अब तक का सबसे अधिक तापमान है। इसके साथ ही राज्य के कई शहरों में तापमान सामान्य से ऊपर पहुंच गया है, जिससे भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है।

Diarch GO

मौसम विभाग का पूर्वानुमान

मौसम विभाग ने आगामी दिनों में गर्मी के और बढ़ने के संकेत दिए हैं। अगले कुछ दिनों में प्रदेश में 30 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। विभाग के अनुसार, बिहार के अधिकतर हिस्सों में दिन और रात के तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है। खासतौर से दक्षिण बिहार और उत्तर-पश्चिम बिहार के शहरों में पुरवा हवाओं का प्रभाव रहेगा, जबकि उत्तर-पूर्वी बिहार में कुछ राहत के आसार हैं।

पटना सहित प्रमुख शहरों में तापमान

राजधानी पटना में भी गर्मी ने तेजी पकड़ी है। गुरुवार को यहां अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पटना के अलावा, गया, भागलपुर, पूर्णिया और मुजफ्फरपुर में भी तापमान बढ़ा है। वहीं, मधुबनी, किशनगंज और शेखपुरा जैसे कुछ क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान में थोड़ी गिरावट देखने को मिली है।

NSIT
Nsmch

प्रमुख शहरों का तापमान (डिग्री सेल्सियस में)

शहर    अधिकतम तापमान    न्यूनतम तापमान

पटना           38.6                           23.0

गया              39.0                           19.4

भागलपुर      38.0                            20.8

पूर्णिया          35.7                         20.9

मुजफ्फरपुर    36.8                        18.1

बक्सर              41.4                      19.8

दरभंगा             39.1                    18.4

गर्मी से राहत की उम्मीद

मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो-तीन दिनों तक गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। हालांकि, कुछ इलाकों में तेज हवाएं और बादलों की हलचल देखने को मिल सकती है, लेकिन कुल मिलाकर गर्मी का प्रकोप बढ़ने का ही अनुमान है।

तापमान ने लोगों को चिंतित कर दिया 

बिहार में मार्च के महीने में ही इतने अधिक तापमान ने लोगों को चिंतित कर दिया है, और आने वाले महीनों में हालात और बिगड़ सकते हैं। प्रदेशवासियों को चाहिए कि वे खुद को धूप और गर्मी से बचाने के लिए जरूरी सावधानियां बरतें, खासतौर से दिन के समय बाहर निकलने से परहेज करें और पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं।