LATEST NEWS

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

Bihar Crime: युवक पर प्रेम का ऐसा भूत हुआ सवार, मौसी की बेटी से हो गया प्यार, न मानने पर दिनहहाड़े कर दिया कांड

Bihar Crime: बक्सर में युवक को अपनी मौसेरी बहन से प्यार करना महंगा पड़ गया। प्रेम अस्वीकृति पर युवक ने दिनदहाड़े सड़क पर गोली चला दी।

 Bihar Crime
Bihar Crime- फोटो : social media

Bihar Crime: बिहार के बक्सर जिले से एक चौंकाने वाली और दुखद घटना सामने आई है। एक युवक को अपनी मौसी की बेटी से प्यार हो गया और जब उसकी भावनाएं अस्वीकार की गईं, तो प्रेम की खुमारी में वह दरिंदगी की हद पार कर बैठा। घटना मंगलवार दोपहर की है जब आरोपी ने सड़क पर सरेआम गोली चला दी।

घटना का समय और स्थान

यह मामला बक्सर जिले के नया भोजपुर ओवरब्रिज के पास का है। मंगलवार दोपहर एक युवती टोटो (छोटा ई-रिक्शा) से अपने घर लौट रही थी, तभी उसका मौसेरा भाई रास्ता रोकता है। युवती के मना करने पर युवक पहले उसे जबरन नीचे उतारने की कोशिश करता है और फिर उस पर गोली चला देता है।

गोली चूकी लेकिन बट से किया हमला

सौभाग्य से गोली युवती को नहीं लगी और वह बाल-बाल बच गई। लेकिन यह घटना यहीं नहीं रुकी। जब लड़की जान बचाकर भाग तो युवक ने उसका पीछा किया और कट्टा के बट्ट से सिर पर कई वार कर दिए। इससे युवती लहूलुहान हो गई। घटना को देख आसपास के लोग जमा हो गए और उन्होंने आरोपी को मौके पर पकड़ लिया। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

मौके से हथियार और गोलियां बरामद

पुलिस जब घटनास्थल पर पहुंची, तो एक कट्टा, एक खोखा और दो जिंदा गोली भी बरामद हुई। आरोपी को तत्काल हिरासत में ले लिया गया है।

NSIT
Nsmch

पुलिस की प्रारंभिक जांच: प्रेम प्रसंग का मामला

डुमरांव अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अफाक अख्तर अंसारी ने पुष्टि की कि यह मामला प्रेम प्रसंग का लगता है। उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच से पता चला है कि युवती और युवक के बीच प्रेम संबंध था, लेकिन युवती ने उससे दूरी बना ली थी। यह हमला शायद इसी अस्वीकृति के चलते किया गया है। मामले की गहन जांच जारी है।"