LATEST NEWS

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

Attack on Bihar Police: बिहार पुलिस शराब माफिय़ाओं ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, भाग कर पुलिसकर्मियों ने बचाई जान, जानिए कब और कहां हुआ हमला

Attack on Bihar Police: बिहार पुलिस पर शराब माफियाओं ने लाठी डंडे के बाद अब फायरिंग की है। माफियाओं ने पुलिस को देखते ही उनपर फायरिंग शुरू कर दी पुलिस कुछ समझ पाती तब तक माफियाओं ने गोलीबारी शुरु कर दी थी पढ़िए आगे...

attack on Bihar Police
attack on Bihar Police- फोटो : social media

Attack on Bihar Police:  बिहार में इन दिनों अपराधियों का मनोबल चरम पर है। अपराधी इन दिनों पुलिस को ही निशाने पर ले रहे हैं। कई जिलों से पुलिस पर हमले की खबरें सामने आ रही है। ताजा मामला बक्सर का है। जहां एक बार फिर बेखौफ अपराधियों ने उत्पाद विभाग की टीम पर हमला किया है। बताया जा रहा है कि अपराधियों ने पुलिस पर अचानक फायरिंग करना शुरु कर दी। इस घटना में पुलिसकर्मी बाल बाल बचे।

उत्पाद विभाग की टीम पर हमला

पूरा मामला बक्सर के राज घाट का है। जहां शनिवार तड़के शराब माफियाओं ने उत्पाद विभाग की पुलिस टीम पर हमला कर दिया। जानकारी अनुसार अवैध शराब उतारने की सूचना पर पहुंची टीम पर धंधेबाजों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी। गनीमत रही कि पुलिसकर्मी किसी तरह अपनी जान बचाकर सुरक्षित निकलने में सफल रहे। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

शराब माफियाओं ने बरसाई गोली 

मिली जानकारी के अनुसार, उत्पाद विभाग को सूचना मिली थी कि उत्तर प्रदेश से नाव के जरिए बड़ी मात्रा में शराब राज घाट के पास लाई जा रही है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए टीम सुबह करीब चार बजे मौके पर पहुंची, लेकिन पुलिस को देखते ही तस्कर फायरिंग करते हुए भाग निकले। पुलिस ने घटनास्थल से दो बड़े बोरों में बंद शराब और एक मोटरसाइकिल जब्त की है। घटना की जानकारी मिलते ही टाउन थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। 

अब तक दो कीी गिरफ्तारी

अधिकारियों ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की मदद से शराब माफियाओं की पहचान कर ली गई है और अब तक चार लोगों को चिन्हित किया गया है। सूत्रों के मुताबिक, शाम तक दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है, हालांकि पुलिस ने इस पर आधिकारिक रूप से कुछ भी कहने से इनकार किया है। बाकी फरार आरोपितों की तलाश में छापेमारी जारी है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। 

NSIT
Nsmch