LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Bihar News : बक्सर में प्रशासन ने चार बाल श्रमिकों को कराया मुक्त, पीड़ितों को दी आर्थिक मदद, दोषियों पर दर्ज होगी एफआईआर

Bihar News : बक्सर में प्रशासन ने चार बाल श्रमिकों को कराया

BUXAR : जिला प्रशासन के सख्त रुख के तहत बाल श्रम के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। जिला पदाधिकारी के निर्देश पर बाल श्रमिक धावा दल ने बक्सर और सिमरी बाजार में औचक निरीक्षण कर चार नाबालिग मजदूरों को मुक्त कराया। इस अभियान में श्रम विभाग, सामाजिक संगठनों और पुलिस की संयुक्त टीम ने सक्रिय भूमिका निभाई।निरीक्षण के दौरान बक्सर शहर के गंगा भोग मिष्ठान भंडार से 02 और राजधानी रेक्सीन सिंडिकेट से 01 बाल श्रमिक को मुक्त कराया गया। 

वहीं, सिमरी बाजार से भी 01 बाल श्रमिक को मुक्त गया। ये बच्चे कठिन परिस्थितियों में काम कर रहे थे, जिन्हें तुरंत संरक्षण में लिया गया। इस अभियान में श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी बक्सर सदर, चक्की, चौसा, राजपुर और चौगाई के साथ-साथ सामाजिक संस्था स्व. कन्हाई शुक्ला सेवा समिति के कार्यकर्ता अजीत कुमार और अभिताब कुमार ने योगदान दिया। साथ ही, नगर थाना बक्सर और सिमरी थाना की पुलिस ने भी सहयोग किया।

बच्चों के सुरक्षित भविष्य को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने तत्काल 3000 रुपये की सहायता राशि देने का निर्णय लिया है। इसके अलावा, मुख्यमंत्री राहत कोष से 25,000 रुपये की अतिरिक्त सहायता की अनुशंसा की गई है, जो 18 वर्ष की आयु तक ब्याज सहित उपलब्ध होगी। जिन प्रतिष्ठानों में इन बच्चों से मजदूरी कराई जा रही थी, उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जा रही है। श्रम विभाग ने स्पष्ट कर दिया है कि बच्चों से जबरन श्रम कराने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

बक्सर से संदीप की रिपोर्ट