LATEST NEWS

  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने  22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट, गांव में तनाव
  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने 22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा

  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद
  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर
  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर

  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे मदद,  मानवीय पहल की लोग कर रहे सराहना
  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे

Buxar News : बक्सर स्टेशन पर बड़ा हादसा: पैसेंजर ट्रेन की छत पर चढ़ा युवक, हाईटेंशन तार की चपेट में आकर झुलसा, हालत गंभीर

Buxar News : बक्सर रेलवे स्टेशन पर हाईटेंशन तार की चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.....पढ़िए आगे

Buxar News : बक्सर स्टेशन पर बड़ा हादसा: पैसेंजर ट्रेन की छत
हाईटेंशन तार की चपेट में आया युवक - फोटो : SANDIP

BUXAR : बक्सर रेलवे स्टेशन पर दोपहर एक दर्दनाक हादसा घटित हुआ। बक्सर-पटना पैसेंजर ट्रेन के छत पर चढ़ा एक युवक ओवरहेड हाई टेंशन तार की चपेट में आ गया। जिससे जोरदार धमाके और चिंगारी के साथ युवक बुरी तरह झुलस गया और संतुलन खोकर नीचे स्टेशन किनारे बने नाले में गिर पड़ा। इस हादसे से स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

पुलिस ने पहुँचाया अस्पताल

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, युवक ट्रेन की छत पर बैठा हुआ था। जैसे ही ट्रेन आगे बढ़ी, वह ऊपर से गुजर रहे 25 हजार वोल्ट के ओवरहेड तार की चपेट में आ गया। करंट लगने के बाद यात्री घबराकर चिल्लाने लगे। किसी ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। घटना की पुष्टि बक्सर जीआरपी ने की है। जीआरपी ने बताया कि स्टेशन पर मौजूद लोगों की मदद से युवक को नाले से बाहर निकाला गया और आनन-फानन में बक्सर सदर अस्पताल भेजा गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बर्न वार्ड में शिफ्ट किया है।

पहचान और परिजनों का बयान

पुलिस ने युवक की पहचान सूरज पांडेय (20 वर्ष), पिता प्रेम सागर पांडेय, निवासी चूरामनपुर गांव (औद्योगिक थाना क्षेत्र) के रूप में की है। परिजनों ने बताया कि सूरज की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी और वह एक दिन पहले से ही घर से लापता था। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे, लेकिन अचानक रेलवे स्टेशन पर हुए इस हादसे की सूचना मिली।

मानवता पर सवाल

इस हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें देखा जा सकता है कि करंट लगने के बाद युवक जमीन पर तड़प रहा था, लेकिन कई लोग उसे अस्पताल ले जाने के बजाय मोबाइल से वीडियो बनाने में व्यस्त थे। यह दृश्य मानवता को शर्मसार करने वाला रहा।

NSIT
Nsmch

बक्सर से संदीप की रिपोर्ट